मूंगा रत्न के नुकसान। Moonga Ratna ke Nuksan । Munga ke Nuksan

वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि मूंगा रत्न जातक गलत विधि या अपनी मर्जी अनुसार पहनता है तो उसे अपने जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में क्या नुकसान होंगे जो कुछ इस प्रकार है-
- स्वास्थ्य समस्याएं: कुछ जातकों को मूंगा रत्न के धारण से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे मांसपेशियों की कमजोरी, त्वचा रोग, एलर्जी और नसों में समस्याएं।
- विवाहित जीवन में समस्याएं: कुछ जातकों को मूंगा रत्न के धारण से विवाहित जीवन में समस्याएं हो सकती हैं, जैसे पति-पत्नी के बीच मतभेद, पारिवारिक मुद्दे, और दंपति के बीच संबंधों में तनाव।
- मानसिक समस्याएं: कुछ लोगों को मूंगा रत्न के धारण से मानसिक समस्याएं हो सकती हैं, जैसे अधिक चिंता, उदासी, अस्थिरता, और निद्रा संबंधी समस्याएं।
- धन संबंधी परेशानियाँ: कुछ जातकों को मूंगा रत्न के धारण से धन संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं, जैसे वित्तीय संकट, अर्थिक हानि, और धन के नुकसान।
- प्राकृतिक आपदाएं: कुछ जातकों को मूंगा रत्न के धारण से प्राकृतिक आपदाएं हो सकती हैं, जैसे आग, बाढ़, आपदा, और अस्थायी नुकसान।
मूंगा रत्न के फायदे जानने के लिए क्लिक करें
वार्षिक राशिफल 2024 पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें
मेष राशिफल 2024 | वृषभ राशिफल 2024 | मिथुन राशिफल 2024 | कर्क राशिफल 2024 |
सिंह राशिफल 2024 | कन्या राशिफल 2024 | तुला राशिफल 2024 | वृश्चिक राशिफल 2024 |
धनु राशिफल 2024 | मकर राशिफल 2024 | कुम्भ राशिफल 2024 | मीन राशिफल 2024 |
मूंगा रत्न का 12 राशियों पर प्रभाव। Moonga Ratna ka Prabhav 12 Rashi par
इस ब्रह्माण्ड में पाए जाने वाले सभी रत्नों का 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है ऐसे ही मूंगा का सभी 12 राशियों पर प्रभाव कुछ इस प्रकार है।
मेष राशि के जातक के लिए मूंगा रत्न। Moonga Ratna ka Prabhav Mesh Rashi Par

मेष राशि का स्वामी मंगल होता है और इस राशि का जातक यदि मूंगा धारण कर लेता है तो यह मूंगा व्यक्ति को फायदा देगा। क्यूंकि यह रत्न मंगल का रत्न होता है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह रत्न अत्यधिक फायदेमंद होगा ऐसे में इस राशि के जातक इस रत्न को अवश्य धारण कर सकते है।
वृषभ राशि के जातक के लिए मूंगा रत्न। Moonga Ratna ka Prabhav Vrishabh Rashi Par
इस राशि के जातकों के लिए यह मूंगा शुभ नहीं होता इसलिए इस राशि के लोग यह रत्न ना पहने क्यूंकि यदि इस राशि का व्यक्ति इसे धारण भी कर लेता है तो उसे इसके कुछ भी फायदे नहीं होंगे तथा व्यक्ति का बहुत लॉस हो जाएगा।
मिथुन राशि के जातक के लिए मूंगा रत्न। Moonga Ratna ka Prabhav Mithun Rashi Par
जब भी इस राशि का जातक मूंगा धारण करे तो उससे पहले वह व्यक्ति किसी अनुभवी ज्योतिष आचार्य से परामर्श ले की व्यक्ति यह रत्न पहन सकता है या नही। हमारे ज्योतिष आचार्य के हिसाब से इस राशि के लोग मूंगा नही पहन सकते।
कर्क राशि के जातक के लिए मूंगा रत्न। Moonga Ratna ka Prabhav Karak Rashi Par
इस राशि के लोग इस मूंगा को आसानी से धारण कर सकते है क्यूंकि इस राशि के स्वामी चन्द्र का मूंगा के स्वामी मंगल के साथ अच्छा व्यवहार रखते है इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह मूंगा अत्यधिक फायदेमंद होगा तथा इस राशि के जातक यह रत्न धारण कर सकते है।
सिंह राशि के जातक के लिए मूंगा रत्न। Moonga Ratna ka Prabhav Simha Rashi Par
इस राशि के लोगो के लिए यह रत्न काफी योग कारक यानी लाभदायक है क्यूंकि इस राशि के लोगो के उपर मूंगा के स्वामी मंगल गृह योग का कारक होता है। इसलिए इस राशि के लोग यह रत्न अवश्य धारण कर सकते है।
कन्या राशि के जातक के लिए मूंगा रत्न। Moonga Ratna ka Prabhav Kanya Rashi Par

इस राशि के जातक मूंगा नही धारण कर सकते क्यूंकि यह मूंगा इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक नही होता।
इसलिए ऐसे में इस राशि के जातक यह रत्न पहनने की गलती न करें।
तुला राशि के लिए मूंगा रत्न। Moonga Ratna ka Prabhav Tula Rashi Par
इस राशि के लोगों को भी मूंगा नही पहनना चाहिये क्यूंकि यह रत्न इस राशि के व्यक्तियों को बर्वादी की ओर ले जाता है।
इसलिए इस राशि के जातक यह रत्न न धारण करें।
वृश्चिक राशि के जातक के लिए मूंगा रत्न। Moonga Ratna ka Prabhav Vrischik Rashi Par
इस राशि के जातक मूंगा धारण कर सकते है। लेकिन कुछ विशेष परिस्थिति में क्यूंकि यह मूंगा व्यक्ति को किसी विशेष परेशानी से बचने में साहयता कर सकता है। लेकिन इस राशि के व्यक्ति इस मूंगा को धन संपत्ति आदि को बढ़ाने के लिए धारण करेंगे तो उन्हें लॉस होगा इसलिए इस राशि के जातक मूंगा किसी विशेष परिस्थिति में ही पहनें।
धनु राशि के जातक के लिए मूंगा रत्न। Moonga Ratna ka Prabhav Dhanu Rashi Par
इस राशि के जातक मूंगा नही पहन सकते है हाँ पहन सकते हैं केवल वे लोग जो उच्च रक्त चाप बिमारी से ग्रषित है क्यूंकि यह मूंगा उन व्यक्तियों को इस बिमारी से लड़ने में साहयता देगा परन्तु इस बीमारी के अलावा और कोई व्यक्ति इसे ना पहने अन्यथा उस नुकसान हो सकता है।
मकर राशि के जातक के लिए मूंगा रत्न। Moonga Ratna ka Prabhav Makar Rashi Par
इस राशि के व्यक्तियों को तो मूंगा बिलकुल भी नही पहनना चाहिये। क्यूंकि अगर इस राशि के लोग मूंगा रत्न पहनते है तो उन्हें हर काम में नुकसान होगा इसलिए इस राशि के लोगों को मूंगा नहीं पहनना चाहिए।
कुंभ राशि के जातक के लिए मूंगा रत्न। Moonga Ratna ka Prabhav Kumbh Rashi Par
इस राशि के लोगों को भी इस मूंगा को किसी विशेष परिस्थिति में धारण करना चाहिये अन्यथा नही करना चाहिये।
यदि इस राह के व्यक्ति मूंगा धारण भी करते है तो उन्हें उसके फायदे नहीं मिलेंगे इसलिए इस राशि के लोग मूंगा ना धारण करें।
मीन राशि के जातक के लिए मूंगा रत्न। Moonga Ratna ka Prabhav Meen Rashi Par
इस राशि के लोगों के लिए मूंगा बहुत फायदेमंद होता है इसलिए इस राशि के जातक मूंगा धारण कर सकते है और अपने जीवन में हो रहीं सभी समस्याओं को खत्म कर सकते है।
जिसके लिए आप व्यक्तिगत रूप से उपाय लेने के लिए ज्योतिष परामर्श ले सकते हैं।
मूंगा रत्न के विकल्प उपरत्न। Moonga Ratna ke upratna
इस पूरी दुनिया में पाय जाने वाले हर एक रत्न का उपरत्न पाया जाता है इसी के साथ इस मूंगा के भी उपरत्न हम आपको नीचे दिए गय बिन्दुओं में बतायंगे।
- मूंगा का उपरत्न ठीक मूंगा की तरह दिखता है इस उपरत्न में मूंगा की तरह एक विशेष चमक होती है जिसका नाम लाल हकीक होता है इस उपरत्न को भी धरण करने से व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है क्यूंकि यह उपरत्न भी मूंगा की तरह काम करता है।