शनि गोचर 2023 वृषभ राशिफल उपाय प्रभाव

शनि गोचर 2023 का वृषभ राशि पर प्रभाव

शनि गोचर 2023 वृषभ

शनि गोचर 2023 वृषभ राशि के लिए शनि उनके नवम [ भाग्य भाव ] और दशम [ कर्म भाव ] के स्वामी होते हैं। यहीं शनि गोचर 2023 के माध्यम से नव वर्ष की शुरुआत से 16 जनवरी तक वृषभ राशि के जातकों को जीवन में कष्ट अथवा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि में शनि का गोचर उतार-चढ़ाव की स्थिति पैदा करने का कार्य कर सकता है।

शनि गोचर 2023 का वृषभ राशि पर भाव प्रभाव – दसम भाव में होकर द्वादश , चतुर्थ और सप्तम भाव में दृष्टि डालेंगे। 


शनि गोचर मेष राशिफल 2023 शनि गोचर वृषभ राशिफल 2023 शनि गोचर मिथुन राशिफल 2023  
शनि गोचर कर्क राशिफल 2023  शनि गोचर सिंह राशिफल 2023  शनि गोचर कन्या राशिफल 2023 
शनि गोचर तुला राशिफल 2023  शनि गोचर वृश्चिक राशिफल 2023  शनि गोचर धनु राशिफल 2023  
शनि गोचर मकर राशिफल 2023  शनि गोचर कुम्भ राशिफल 2023  शनि गोचर मीन राशिफल 2023  

शनि गोचर 2023 में वृषभ राशि का स्वस्थ्य जीवन
शनि गोचर 2023 । वृषभ राशिफल 2023

शनि गोचर 2023 वृषभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव से जूझना पड़ सकता है। कुछ कार्यों के लिए जातक इतना दुखी होगा की वह समझ नही पाएगा क्या सही है क्या गलत जिसके चलते को सेहत से जुड़ी समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। गैस से संबन्धित रोग, आँखों कुछ समस्या नज़र आ सकती है। ऐसे में जातक के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके पिता की सेहत पर ज्यादा प्रभावकारी साबित होगा। जातक को शनि के प्रभाव से सबसे अधिक गैस के दर्द और गले में समस्या रह सकती है।

वर्ष की शुरुआत से लेकर 16 नवंबर तक जातक को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन उसके बाद कुछ सुधार नज़र आएगा जातक को अपनी बीमारियों में कमी नज़र आएगी और दर्द जैसी समस्याओं में काफी हद तक राहत दिखेगी। ऐसे में जातक को सेहत के मामले में परहेज करने की जरूरत होगी।



शनि गोचर 2023 में वृषभ राशि का करियर

शनि गोचर 2023 वृषभ राशि के जातकों को करियर से संबन्धित फैसले लेने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में जातक को शिक्षा के क्षेत्र में भी रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। जातक मेहनत के बावजूद अपने लक्ष्य तक पाहुचने में असमर्थ होगा या फिर लक्ष्य से भटक कर दूसरे क्षेत्र को चुनने का गलत फैसला करेगा। जातक की विचारधारा में बदलाव आएंगे और जातक बिना मेहनत फल प्राप्ति की इच्छा रखेगा।

परंतु 16 जनवरी के बाद शनि वृषभ राशि ( shani gochar 2023 vrishabh in hindi ) में कुछ सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं जिसमें जातक को अपने करियर के क्षेत्र में बेहतर करने का मौका मिलेगा और शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा परदर्शन कर पाने में सफल होगा। जातक इस दौरान मेहनत के अनुसार करियर में उन्नति करेगा। परंतु सावधानी पूर्वक करियर में आगे बढ्ने और फैसले लेने की आवश्यकता होगी। 


शनि गोचर 2023 में वृषभ राशि का आर्थिक जीवन

इस वर्ष की शुरुआत से लेकर 16 जनवरी तक जातक को आर्थिक जीवन में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी क्योंकि इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी और आमदनी में कमी आएगी जिसके कारण आपको आर्थिक तंगी का शिकार हो सकता है। जातक अपने कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिए धन निवेश करेगा लेकिन मुनाफे की जगह नुकसान का मुख देखना पड़ सकता है जिसके कारण आप आर्थिक रूप से कमजोर हो सकते हैं।

21 जनवरी के बाद शनि के प्रभाव में कुछ परिवर्तन होंगे जिससे आपको आर्थिक रूप से मददगार साबित होगा। नौकरी पेशा जातक की तनख्वा में बढ़ोत्तरी होने के अवसर बनते नज़र आ रहे हैं। ऐसे में जातक को आर्थिक रूप से सोच-समझकर कदम उठाने की आवश्यकता होगी।


शनि गोचर 2023 में वृषभ राशि का वैवाहिक जीवन

शनि गोचर 2023 वृषभ राशि ( vrishabh raashifal 2023 )के जातक को जनवरी की शुरुआत से 30 जनवरी तक अपने वैवाहिक जीवन में तनाव देखने को मिलेगा, कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियाँ आपके वैवाहिक जीवन पर असर दिखा सकती है, ऐसे में जातक अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ भी जाएगा तो भी उसके लिए वह तनाव कारक बन सकता है। जातक अपनी निजी समस्याओं को नजरन्दाज करने की कोशिश करेगा लेकिन वे उसके लिए बड़ी परेशानी का कारक बन सकती है।

अप्रैल या मई में शनि की स्थिति परिवर्तित होने पर जातक के वैवाहिक जीवन में चल रहे आपसी मतभेद कम होते नज़र आएंगे और दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे इंसान की वजह से चल रहा विवाद सुधार में बादल सकता है। नवविवाहित जोड़ों के लिए यह समय बेहद अच्छा रहने वाला है क्योंकि इस दौरान शनि के प्रभाव से यात्राएं करेंगे जो इनके वैवाहिक जीवन के लिए सुखद साबित होगी। परंतु जातक को अपने वैवाहिक जीवन के लिए सोच समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है ऐसे में जल्दबाज़ी किसी कार्य या फैसले को न लेने में निराशा के साथ-साथ हानि का भी मुख देखना पड़ सकता है।


शनि गोचर 2023 में वृषभ राशि का व्यापार

शनि गोचर 2023 वृषभ राशि के जातक मई के बाद अपने व्यापार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखेगा क्योंकि इस दौरान शनि की शुभ दृष्टि आपको उन्नतिवान बनाते हुए आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी का कारक बन सकता है। जातक के व्यापार के क्षेत्र में संबंध अच्छे होने से उन्नति के रास्ते खुलते दिखाई देंगे। इस दौरान व्यापार वर्ग से जुड़े सभी जातकों को ऐसा प्रतीत होगा इन्वेस्ट किया गया धन लाभ देगा लेकिन वह अंत में हानि का शिकार होगा। जातक व्यापार में उच्च स्तर का होगा लेकिन यह समय उसके लिए थोड़ा मुश्किलों से भरा रह सकता है जिसमें जातक ऊंचाइयों से नीचे गिर सकता है इसके लिए आपको बहुत संभाल के चलने की आवश्यकता होगी।

अक्टूबर से नवम्बर के बाद जातक को अपने कार्यक्षेत्र में सुधार नज़र आएगा और व्यापार में बढ़ोत्तरी के रास्ते खुलते नज़र आएंगे लेकिन याद रहे ऐसे में किसी पर भरोषा न करें वह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। पैसों से जुड़े लेन-देन मुनाफा देंगे परंतु अंजान व्यक्ति के साथ किया गया लेन-देन नुकसान दायक साबित हो सकता है इसलिए थोड़ा सोच-समझकर लेन-देन करें। 


वृषभ राशि में शनि गोचर 2023 के सामान्य उपाय
  • प्रतिदिन सुबह सूर्य नमस्कार करते हुए सूर्य देव को जल चढ़ाएँ।
  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएँ और शनि देव का नाम लेते हुए प्रार्थना करते हुए पीपल के पेड़ के 11 बार चक्कर लगाएँ। 
  • ये सामान्य उपाय हैं व्यक्तिगत उपायों के लिए हमसे संपर्क करें।

यह गोचर आपके चन्द्र और लग्न राशि के आधार पर सामान्य दृष्टि से लिखा गया है । इसके उपाय भी सामान्य है। सभी जातकों से यह अनुरोध है कि राशिफल पढ़ने के बाद अपनी कुंडली का विश्लेषण ज़रूर करवाएँ ताकि इस राशिफल के सकारात्मक पहलू को बढ़ा सकें और नकारात्मक हिस्से को कम कर सकें।