सिंह राशि का परिचय और विशेषताएँ। Singh Rashi

सिंह राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व। Singh Rashi Personality

सिंह राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को मन और आत्मा का कारक माना जाता है। यह पूरे राशि चक्र में पाचवे नंबर पर आने वाली राशि होती है। सिंह राशि के लोग अपने जीवन में सब कुछ साधारण तरीके से कर्ण पसंद करते हैं। ये प्यार से सबका दिल जीतना चाहते हैं।

इनके अंदर मार्गदर्शन क्षमता बेहद अच्छी और मजबूत होती है। ये कार्यों में साहस दिखाने वाले होते हैं। ये अपने कार्यों को सबसे अलग हट कर करना पसंद करते हैं। इनके अच्छे स्वभाव से लोग इनकी ओर आकर्षित होने लगते हैं। यदि ये किसी के करीब एक बार चले जाए तो ये अपना प्रभाव उसके दिल और दिमाग में छोड़ देते हैं। सिंह राशि के लोगों का व्यक्तिव जोश से भरा हुआ और अपनी ओर खींचने वाला होता है। ( सिंह राशि का परिचय )

ये अधिक बातचीत करने वाले होते हैं, परंतु ये जल्दी अभद्र भाषा का उपयोग नही करते हैं। सिंह राशि (Singh rashi in astrology) के जातकों का हर रोज एक नया अंदाज देखने को मिलता है जो विपरीत लिंग के लोगों को बेहद आक्रामक लगता है। यदि ये किसी से मित्रता करते हैं तो उसके साथ असली मित्रता का फर्ज निभाते हैं। ये बड़े-बड़े सपने देखने वाले, एक राजा के समान अपना जीवन यापन करने वाले होते हैं। ये दूसरों के सफल होने पर अपने जैसी खुशियाँ मनाते हैं। ये बड़े दयालु स्वभाव के होते हैं। इन्हे जब नया काम मिलता है तो ये बहुत ज्यादा भावुक हो जाते हैं। आशावादी और दूसरों के हित में अच्छा सोचने वाले होते हैं। 


यह भी पढ़ें- सिंह राशिफल 2024। Singh Rashifal 2024



सिंह राशि के जातकों की खामियाँ। Singh Rashi ki Kamiyan

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक बड़े तेज होते हैं। ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित बड़ी जल्दी कर लेते हैं लेकिन अगर इनकी बात नही बनती तो ये उस व्यक्ति की तरफ दुबारा मूड के भी नही देखते हैं। ये आत्म विश्वास से पूर्णतया मिश्रित, इनकी इच्छा शक्ति बेहद मजबूत होती है लेकिन कभी-कभी ये दूसरों के कारण अपना आत्मविश्वास खो बैठते हैं जिससे ये खुद को कमजोर समझने लगते हैं।

सिंह राशि (Singh rashi in astrology) के बारे में जातक स्वभाव से अच्छे होते हैं लेकिन ये कभी-कभी इतनी खरी बात बोल देते हैं की सामने वाले व्यक्ति को बहुत ज्यादा बुरा लग जाता है। इन्हे जो चाहिए होता है अगर वह न मिले तो ये बहुत गुस्सा करने लगते हैं। ये अपने मित्रों के साथ घूमना पसंद करते हैं लेकिन कभी-कभी इन्हे दोस्तों के साथ रहते हुए तनाव सा महसूस होता है जिसके कारण ये फिर जल्दी उनके साथ घूमने का मन नही बनाते हैं।

ये अपने माता-पिता से बहुत प्यार करते हैं लेकिन कभी-कभी ये अपने माता-पिता से कुछ मागते हैं और वे मना कर दें तो ये घर छोडने तक की बात करने लगते हैं। ये जिद्दी स्वभाव केभी कहे जाते हैं क्योंकि अगर ये किसी काम को लेकर जिद्द करले तो जब तक वह पूरा नही हो जाता है तब तक हटना पसंद नही करते हैं। ये खुद के द्वारा लिया गया फैसला सही समझते हैं लेकिन अगर दूसरा बताए तो इन्हे वह गलत लगता है।


सिंह राशि का प्रेम जीवन। Singh Rashi Love Life 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के प्रेम जीवन को देखा जाए तो एक लाजबाब स्नेह के दरिया से भरा हुआ होता है। ये अपने प्रेमी/प्रेमिका से खुद से ज्यादा प्यार करने वाले होते हैं। ये अपने प्रिय स्पष्ट बात करना पसंद करते हैं क्योंकि इन्हे घूमा फिरा के बात करना अच्छा नही लगता है। ( सिंह राशि की लव लाइफ )

सिंह राशि के जातकों को अपने प्रिय का प्यार बहुत ज्यादा चाहिए होता है क्योंकि अगर इन्हे प्यार नही मिलता है तो ये तनाव महसूस करते हैं और ऐसा सोचने लगते हैं की मेरा प्रिय मुझे प्यार क्यूँ नही दे रहा है। ये अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए खुद की गलतियों पर भी झुक जाते है और अपने प्रिय की गलतियों पर भी खुद झुक जाते हैं। सिंह राशि (Singh rashi in astrology) के जातक अपने प्रिय से सबकुछ अपने हिसाब से करवाना चाहते हैं, लेकिन अगर ऐसा नही होता है तो ये परेशान होने लगते हैं।

सिंह राशि के लोग अपने साथी के साथ समय व्यतीत करके खुद को बहुत ज्यादा महसूस करते हैं। ये अपने प्रिय के साथ शारीरिक संबंध ( यौन संबंध ) बनाने के लिए अक्सर जिद करते रहते हैं। ये अपने प्रिय के साथ जब संबंध बनाते हैं तो अपने आनंद के आगे उनकी परेशानियों को भी भूल जाते हैं।


यह भी पढ़ें- प्रेम राशिफल 2024। Love Rashifal 2024


सिंह राशि का स्वास्थ्य। Singh Rashi Health 

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य है जिनके प्रभाव से इस राशि के जातकों को अक्सर हृदय संबंधी समस्याएँ बनी रहती हैं। नाड़ीयों ( धमनियों ) में खून का ठहराव जातक को हार्टअटैक का भी शिकार बना लेता है। जातक को मौसम बदलने की वजह से कमर, जोड़ों, पीठ, पेट, रीढ़ की हड्डी, पसली, सीने और बदन दर्द की समस्या अक्सर होती है।

यदि जातक नशे से जुड़ी चीजों का सेवन करता है तो किडनी या फेफलों में कुछ परेशानी अवस्य होती है। सिंह राशि (Singh rashi in astrology) के लोग किसी भी छोटी बात को दिल पर लेके बैठ जाते हैं जिसके कारण इन्हे तनाव महसूस होता है और तनाव इनके ह्रदय में हलचल की स्थिति पैदा कर देता है। कभी-कभी इस राशि के लोगों को अपनी आँखों में भी परेशानियाँ देखने को मिलती हैं। ये दिखने में बड़े आकर्षण वाले होते हैं। 


सिंह राशि के उपाय। Singh Rashi Upay । Leo Remedy

सिंह राशि (Singh rashi in astrology) के जातकों के लिए सूर्य ग्रह विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि सूर्य सिंह राशि का स्वामी ग्रह है। यदि सूर्य ग्रह अशुभ स्थिति में हो तो जातक को समस्याएं हो सकती हैं, परन्तु उसके लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं।

  • सूर्य नमस्कार: प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करना चाहिए। यह सूर्य की शक्ति को प्राप्त करने का सबसे प्राकृतिक तरीका है।
  • रविवार का व्रत: सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रविवार का व्रत रख सकते हैं।
  • आदित्य हृदय स्तोत्र: इस स्तोत्र का पाठ प्रतिदिन करने से सूर्य की कृपा प्राप्त होती है।
  • मणि धारण: रूबी या माणिक्य रत्न को पहनना भी सूर्य की अशुभ स्थिति को दूर कर सकता है। इसे आप अपने ज्योतिषी की सलाह से पहन सकते हैं।
  • घी का दीपक: प्रतिदिन सूर्य को घी का दीपक जलाना भी उसकी कृपा प्राप्त करने का उपाय है।
  • गाय को चारा देना: रविवार को गाय को हरी घास या चारा खिलाना सूर्य को प्रसन्न करता है।
  • कुंकुम और अक्षत: सूर्य को रोजाना कुंकुम और अक्षत चढ़ाना भी उसकी कृपा प्राप्त करने का उपाय है।
  • जल अर्पित करना: प्रतिदिन सूर्य उदय के समय सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए।
  • सूर्य शांति पूजा: यदि सूर्य की स्थिति जन्म कुंडली में बहुत अधिक अशुभ हो, तो आपको विशेष ज्योतिषी की सलाह पर सूर्य शांति पूजा करवानी चाहिए।
  • सूर्य धूप: सिंह राशि के जातकों को अपने जीवन में होने वाली परेशानियों और दुष्प्रभावों से बचने के लिए सूर्य धूप का उपोग करना चाहिए। यह सूर्य धूप आपके राशि, नाम और कुंडली के अनुसार मंत्रबद्ध करने के पश्चात आपको दी जाती है। यह सामान्य सूर्य धूप की तुलना में बिलकुल अलग है।

अपने नाम, ग्रह, राशि और कुंडली के आधार पर धूप ऑर्डर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें


ये उपाय आम तौर पर सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए किए जाते हैं, परन्तु यदि आपको अपनी कुंडली के अनुसार विशेष उपाय करने हैं तो आपको किसी अनुभवी ज्योतिषी से सम्पर्क करना चाहिए।