मकर राशिफल 2021 | Makar Rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 | Capricorn Rashifal 2021

Table of Contents show

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से मकर राशिफल 2021 में आपके लिए DsK Astrology हमेशा की तरह इस वर्ष भी पूरे साल का लेखा-जोखा लेकर आई है । इस पूरे वर्ष के 12 महीनों में आपके साथ क्या बुरा होगा और क्या अच्छा ये हम आपको बताएँगे । DsK Astrology के ज्योतिषाचार्य दीपांशु सिंह कुशवाहा जी आपके जीवन के हर क्षेत्र में होने वाली समस्याओं और लाभों के बारे मे बताएँगे । 

जैसे – करियर, जॉब, शिक्षा, प्रॉपर्टि,  वैवाहिक जीवन , पारिवारिक जीवन, प्रेम जीवन, स्वास्थय आदि। 

मकर राशिफल 2021 के माध्यम से आपको इन सभी क्षेत्रों मे कैसे फल प्राप्त होंगे और क्या क्या परेशानियां होंगी । इसके साथ ही हमारे ज्योतिष आचार्य आपको इन सभी समस्याओं से निपटने के उपाय भी बताएँगे , जिनकी मदद से आप अपने जीवन मे आने वाले समय को और भी ज्यादा बेहतर बना पाएंगे। { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }


मकर राशिफल 2021 करियर | Makar rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 Career | Capricorn Rashifal 2021 Career

मकर राशिफल 2021

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से अगर हम धनु राशिफल 2021 में आपके करियर की बात करें तो वर्ष 2021  आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता होगी क्योंकि आपके राशि स्वामी शनि देव इस पूरे वर्ष आपकी राशि में बिराजमान रहेंगे, जिससे आपको मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम तो मिलेंगे, आप ऐसे में अपनी मेहनत को रफ्तार दें और कार्यक्षेत्र पर किसी भी नए काम को हाथों में लेने से पहले पुराने काम को समाप्त करें। इसके साथ ही आपकी राशि में गुरु बृहस्पति भी, शनि देव के साथ विराजमान होकर जोड़ा [ युति ] बनाएँगे, जिससे आपको ऐसे में अपनी मेहनत का अधिक से अधिक अच्छा लाभ मिलेगा। शनि और गुरु बृहस्पति की इस युति [ मिलन ] से आपको अपने करियर में उन्नति मिलेगी और भाग्य का साथ मिलने से आप कार्य क्षेत्र में हर ऊंचाई प्राप्त करने में सफल होंगे।मकर राशिफल 2021 के माध्यम से देखें तो यह पूरा ही वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन आपको अप्रैल से लेकर सितंबर के बीच में पिछले वर्ष से अधिक मेहनत करनी होगी अन्यथा आप परेशान में पड़ सकते हैं। { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

आपको इस समय केवल और केवल अपने काम पर ही ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपको किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, ऐसे में यह भी संभावना है कि आपको इस यात्रा पर जनवरी महीने में अचानक से जाना पड़े। हालांकि इस दौरान आप अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे।  इस वर्ष ग्रहों का गोचर आपको हिदायत दे रहा है कि आपका ध्यान कानून विरोधी कार्यो में अधिक लगेगा। ऐसे में आपको किसी भी तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों से खुद को दूर रखते हुए बेहद सावधान रहकर चलने की जरूरत होगी। खासतौर से इस वर्ष टैक्स चोरी कर रहे जातकों को सावधान होना पड़ेगा, अन्यथा उन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंसना पड़ सकता है। इस दौरान व्यापारी वर्ग के लिए समय काफी अच्छा रहेगा । उन्हें भी भाग्य का साथ मिलेगा। साझेदारी में बिज़नेस कर रहे छात्रों को वर्ष की शुरुआत में कई अच्छे ऑफर मिलेंगे, जिसका अच्छा लाभ उठाना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

मकर राशिफल 2021 आर्थिक जीवन | Makar rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 Finance | Capricorn Rashifal 2021 Finance

makar rashifal 2021

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से अगर हम मकर राशिफल 2021 में आपके आर्थिक जीवन की बात करें तो वर्ष 2021 में आपके आर्थिक जीवन में कम अनुकूल फल लेकर आने वाला है। वर्ष की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं होगी, क्योंकि इस दौरान आपके ख़र्चों में बढ़ोत्तरी नज़र आएगी। आपके ऐसे में समय रहते इन ख़र्चों पर लगाम नहीं लगाई गई तो हो सकता है की आपको आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में जितना संभव हो सही रणनीति और योजना के अनुसार ही अपना धन खर्च करें। इस वर्ष आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति सबसे ज्यादा आपके आर्थिक जीवन को प्रभावित करेगी, जिसके चलते जनवरी और अगस्त का महीना आपके लिए सबसे ज्यादा परेशानी भरा रहेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने से निजी जीवन भी प्रभावित होगा। इसलिए इस वर्ष किसी भी व्यक्ति को अपना धन उधार न दें। { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

मकर राशिफल 2021 के माध्यम से अगस्त के बाद स्थिति में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि आपके पंचम भाव में उपस्थित राहु आपकी बुद्धि को प्रभावित करेगा, जिससे धन कमाने के लिए आपके कई नए रास्ते खुलेंगे। ऐसे में आपको इन अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना होगा तभी स्थिति सामान्य होगी। इस दौरान धन बचाने की ओर भी प्रयास करें। आपके लिए 8  अप्रैल से 13 सितंबर के बीच का समय और फिर 20 नवंबर से वर्ष के अंत का समय आपके लिए सबसे ज्यादा लाभकारी रहेगा क्योंकि इस दौरान आपको अनेकों स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा, इस समय गुरु बृहस्पति आपकी राशि के प्रथम भाव से आपके द्वितीय भाव में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आर्थिक तंगी दूर होंगी और आप स्वयं को धन कमाने में सक्षम महसूस करेंगे।  { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

मकर राशिफल 2021 शिक्षा | Makar rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 Education | Capricorn Rashifal 2021 Education

मकर राशिफल 2021 Makar Rashifal 2021

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से अगर हम धनु राशिफल 2021 में आपकी शिक्षा की बात करें तो वर्ष 2021  आपके शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है, क्योंकि इस वर्ष आपकी राशि के पंचम भाव में बिराजमान छाया ग्रह राहु आपको अच्छे फल देगा, जिससे आपको अपनी मेहनत का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा। राहु की शुभ स्थिति विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में तेज़ प्रवृत्ति का बनाएगी, जिसके चलते वह इस वर्ष हर चुनौती और हर विरोधी का डरकर सामना करते हुए नज़र आएँगे। आप किसी भी कार्य को करेंगे तथा किसी भी विषय को समझने का प्रयास करेंगे तो उसमें आपको सफल अवश्य मिलेगी। आपके शिक्षक आपके लिए इस वर्ष सबसे बड़े सहयोगी साबित होंगे। हालांकि इस वर्ष फरवरी से अप्रैल के बीच आपकी राशि के पंचम भाव में मंगल के गोचर करने से वह उपस्थित राहु के साथ मंगल की युति [ योग ] होगी, जिससे आपको शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।{ आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

ऐसे में आपको सलाह दी जाती है की ग्रहों की इस परीक्षा से भी पार पाते हुए अपने मन को केंद्रित रखकर ही कार्य करने की आवश्यकता होगी। मकर राशिफल 2021 के माध्यम से आपके लिए वर्ष 2021 यह संकेत दे रहा है कि आपके लिए जनवरी और मई का महीना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऐसे में इस साल अपने मन को एकाग्रित रखते हुए किसी गलत संगति में अपने समय को बर्बाद ना करें और केवल और केवल अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान दें। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए जनवरी, फरवरी, अगस्त और दिसंबर का महीना अच्छा रहेगा। इस दौरान उन्हें किसी विदेशी कॉलेज से अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है। जो छात्र उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें वर्ष की शुरुआत में शुभ परिणाम मिलेंगे। इस दौरान ही उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। इसके अलावा अप्रैल, सितंबर और नवंबर का महीना भी आपके लिए बेहद अच्छा नज़र आ रहा है।  { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

मकर राशिफल 2021 पारिवारिक जीवन | Makar rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 Family Life | Capricorn Rashifal 2021 Family Life 

मकर राशिफल 2021 Makar Rashifal 2021

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से अगर हम धनु राशिफल 2021 में आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो वर्ष 2021 आपके पारिवारिक जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आने वाला है।  साल की शुरुआत में मंगल देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में उपस्थित होंगे, जिससे आपकी माता को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी संभव है। ऐसे में आपको भी मानसिक तनाव ज्यादा परेशान करेगा। उनकी खराब सेहत से घर का वातावरण भी सकारात्मक बना रहेगा। ऐसे में आपका धन घर के सदस्यों पर खर्च हो सकता है। इसके साथ ही आपके पारिवारिक जीवन में किसी कारण वश कई परेशानियाँ साल भर बनी रहेंगी। हालांकि ऐसे में आपकी राशि में प्रथम भाव में शनि के बिराजमान होने से प्रॉपर्टी या ज़मीन खरीदने के योग बनेंगे। ऐसे में इस दौरान कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले घर के बड़े सदस्यों की सलाह अवश्य लें।मकर राशि के जातकों को इस वर्ष शनि देव संपत्ति की प्राप्ति कराएँगे, जिससे आपकी स्थिति कुछ सामान्य नजर आएगी। { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

आपकी राशि में ग्रहों की चाल अच्छी होने के कारण घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। विशेष रूप से मार्च से स्थितियाँ बेहतर नज़र आएँगी।, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपके घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकजुटता दिखाई देगी जिससे आपका निजी एवं पेशेवर जीवन भी सामान्य हो जाएगा। अप्रैल माह में बृहस्पति कुंभ राशि में विराजमान होने पर आपके दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, जो कुटुंब भाव होता है। इसके चलते आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता से भी आपके संबंधों में मधुरता आएगी। आपके घर में नए-नए पकवान बनेंगे जिससे आपको उन्हे खाने का अवसर मिलेगा। घर में किसी नए सदस्य का आगमन भी संभव है। यदि आपके घर में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो इस वर्ष के अंत में उनका विवाह हो सकता है, जिससे घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। मकर राशिफल 2021 के संकेतानुसार आपके परिवार में संतान जन्म के कारण ख़ुशियाँ मनाए जाने के शुभ संयोग बनेंगे।  { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

मकर राशिफल 2021 वैवाहिक जीवन | Makar rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 Married Life | Capricorn Rashifal 2021 Married Life

मकर राशिफल 2021 Makar Rashifal 2021

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से अगर हम धनु राशिफल 2021 में आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो वर्ष 2021 आपके वैवाहिक जीवन में अनुकूल फल लेकर आ रहा है। इस पूरे वर्ष आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि आपकी राशि के प्रथम भाव में होते हुए सप्तम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिससे आपके दांपत्य जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होगा। इस दौरान वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक गुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके सप्तम भाव पर होगी, जिससे जीवन साथी के साथ विवाद तो होगा ही लेकिन आप हर विवाद को सुलझाने में खुद को सक्षम भी महसूस करेंगे। ग्रहों की चाल से अप्रैल के बाद स्थितियाँ बेहतर होती नज़र आएँगी और 18 सितंबर से 16 नवंबर के मध्य में गुरु बृहस्पति की कृपा से आपको अपने वैवाहिक जीवन में सबसे ज्यादा अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। इस समय आपका दांपत्य जीवन भी खुशहाल बना रहेगा। जिससे आपके जीवन साथी और आपके बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी, ऐसे में आपका रिश्ता पहले से और मजबूत होगा। आप दोनों को किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा जहाँ आप एक दूसरे के प्रति निकटता का एहसास करेंगे। मकर राशिफल 2021 के माध्यम से आपके दांपत्य जीवन के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

खासतौर से जनवरी के अंत में भौतिक सुखों के देव शुक्र अपना गोचर करते हुए आपकी राशि के प्रथम भाव में विराजमान हो जाएंगे जिससे आपको संतान का सुख मिलेगा। हालांकि इसके बाद जब कर्क राशि में 3 जून से 19 जुलाई के बीच में लाल ग्रह मंगल का गोचर होगा तो आपके दांपत्य जीवन में कुछ नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके और आपके जीवन साथी के बीच अहम की तकरार और क्रोध से आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। इसके बाद परिस्थितियों में कुछ सकारात्मक परिवर्तन नज़र आएँगे। साथ ही वैवाहिक जीवन में भी आपको प्रेम मिलेगा। ऐसे में आपकी संतान पक्ष को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। उनके स्वभाव में अच्छे बदलाव आएँगे जिससे वो प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। इस समय संतान उन्नति करेगी और उन्हें अच्छा धन लाभ भी होगा। यदि आपकी संतान पढ़ाई करती है तो ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से उनका शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन आपको खुशी का अनुभव कराएगी।  { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

मकर राशिफल 2021 प्रेम जीवन | Makar rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 Love Life | Capricorn Rashifal 2021 Love Life

मकर राशिफल 2021 Makar Rashifal 2021

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से अगर हम धनु राशिफल 2021 में आपके प्रेम जीवन की बात करें तो वर्ष 2021 आपके प्रेम जीवन के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि से पंचम भाव में मौजूद राहु आपको साल भर प्रेम में अपार सफलता देते हुए, आपके जीवन में अप्रत्याशित ख़ुशियाँ देगा। राहु की इस शुभ स्थिति के चलते आपके और प्रियतम के रिश्ते में मधुरता आएगी और आप दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिताते नज़र आएँगे। इस वर्ष आप भी अपने प्रियतम को मनाने और उनका दिल जीतने के लिए ख़ासा प्रयास करते दिखाई देंगे, जिसका अच्छा परिणाम भी आपको मिलता रहेगा। यही वो वर्ष होगा जब आप अपने प्रेमी को सबसे ज्यादा खुश और उनमें प्रेम के इस सुन्दर रिश्ते के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत को देख पाएंगे। मई के महीने में शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव में होगा, जहाँ राहु पहले से ही विराजमान हैं। यह समय आपके प्रेम सम्बन्ध के लिए बहुत अनुकूल होगा। { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

इस स्थिति को देख आप उनके साथ प्रेम विवाह में बंधने का फैसला भी ले सकते हैं। इस वर्ष सबसे ज्यादा आपके लिए वर्ष की शुरुआत से मई तक समय बेहद शुभ रहेगा। यही वो समय होगा जब प्रेमी और आप खुद को एक दूसरे के बेहद करीब पाएंगे। आप दोनों किसी यात्रा पर जाने का भी प्लान कर सकते हैं।हालांकि आपको मार्च के माह में और जुलाई और अगस्त के मध्य अपने इस रिश्ते में किसी भी तरह के विवाद से बचना होगा अन्यथा आपका प्रेमी आपसे गुस्सा हो सकता है, जिसके चलते आपका मन अन्य कार्यों में भी नहीं लगेगा। विपरीत ग्रहों के गोचर के कारण इस वर्ष के अंत में कई बार आप दोनों अपने अहम के चलते एक दूसरे के सामने खड़े नज़र आएँगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि प्रेमी संग बात करके हर ग़लतफहमी को समय रहते सुलझा लें। इसके अलावा ये वर्ष आपके लिए बेहद सुन्दर सपने की तरह प्रतीत होने वाला है।  { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

मकर राशिफल 2021 स्वास्थ्य | Makar rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 Health | Capricorn Rashifal 2021 Health

मकर राशिफल 2021 Makar Rashifal 2021

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से अगर हम धनु राशिफल 2021 में आपके स्वास्थ्य की बात करें तो वर्ष 2021 स्वास्थ्य जीवन में अनुकूल परिणाम लेकर आ रहा है, क्योंकि इस वर्ष आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि देव आपको सेहतमंद रखेंगे। साथ ही शनि देव के आपकी राशि के प्रथम भाव में विराजमान होने से आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और आप इस वर्ष अपने अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपना जीवन व्यतीत करते भी नज़र आएँगे। मकर राशिफल 2021 यह संकेत दे रहा है कि शनि देव का अच्छा प्रभाव सबसे ज्यादा इस वर्ष आपकी सेहत पर देखने को मिलेगा, इसलिए ही आप अपने किसी पुराने रोग से इस वर्ष मुक्ति पा सकेंगे। हालांकि वर्ष की शुरुआत में आपको कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन शनि देव उन छोटी-छोटी परेशानियों से भी आपको समय के साथ मुक्ति दिलाते रहेंगे। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि राज योग या व्यायाम करें। साथ ही अच्छा खान-पान लेते हुए, जितना संभव हो खुद को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें।  { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

मकर राशिफल 2021 नौकरी | Makar rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 Job | Capricorn Rashifal 2021 Job

मकर राशिफल 2021

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से अगर हम धनु राशिफल 2021 में आपकी नौकरी की बात करें तो वर्ष 2021 में काफी अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष नौकरी करने वाले जातकों को बहुत मेहनत करके वर्ष को बेहतर वर्ष बनाने की पूरी कोशिश करेंगे और आपकी राशि के स्वामी शनि देव इस मामले में पूरी सहायता करेंगे। आपको अपनी मेहनत को सही दिशा में सही तरीके से लगाना होगा और सबसे पहले अपना ध्यान उन कामों पर लगाना होगा, जो अभी तक आप की तरफ पेंडिंग पड़े हैं। याद रखिए, इस दौरान आपको अपने कामों को तेज गति से पूरा करने से ही सफलता मिल सकती है। वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी और आप के प्रदर्शन में लगातार सुधार होता रहेगा जिसे आप के वरिष्ठ अधिकारियों की नजर भी भांप लेगी। इससे आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे लेकिन साल के मध्य में और अप्रैल से सितंबर के बीच कुछ समस्याएं सामने आएँगी। आपको काम पूरा करने में विलंब होगा। समय पर काम पूरा करके ना देने से कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं लेकिन आपको अपनी बुद्धिमानी से काम करते हुए अलग जगह बनाने का प्रयास करना होगा। सितंबर के बाद से स्थितियों में बदलाव आएगा और बहुत हद तक आप अपनी स्थिति को पक्का कर लेंगे। इस वर्ष जनवरी – फरवरी, अक्टूबर और नवंबर के महीने आपके लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करने वाले रहेंगे। जनवरी और दिसंबर दो ऐसे महीने रहेंगे जब आपको अपने काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इस साल आपकी यात्राएं बहुत होंगी, जो काम के सिलसिले में मददगार साबित होंगी।  { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

मकर राशिफल 2021 बिजनेस | Makar rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 Business | Capricorn Rashifal 2021 Business

मकर राशिफल 2021 Makar Rashifal 2021

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से अगर हम धनु राशिफल 2021 में आपके बिज़नेस की बात करें तो वर्ष 2021 में आप कोई बिज़नेस करते हैं तो वर्ष की शुरुआत से समय आपके पक्ष में रहेगा। आपको अपने काम को नए नए तरीके अपना कर उन्नत बनाने के प्रयास करने होंगे। आपके पास कई ऐसे मौके आएँगे, जिन्हें अपने हाथ में पकड़ कर आप बिज़नेस में उन्नति के पथ पर अग्रसर करेंगे। आपको अपने बिज़नेस में कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी आप सलाह मशवरा करके अपने बिज़नेस में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। विदेशी माध्यमों से जुड़कर अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने में अप्रैल से सितंबर का समय बहुत मददगार साबित होगा। जून से जुलाई का समय थोड़ा समझदारी से चलने का होगा। इस समय आपका अपने बिज़नेस पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जो आपके बिज़नेस को काफी प्रभावित करेगा इसलिए प्रयास करें कि ऐसी स्थिति उत्पन्न ना हो। सितंबर का महीना आपको अपने काम में आगे बढ़ने में सफलता देगा। इस दौरान आपको कानूनी मामलों से बच कर रहने की आवश्यकता होगी।  { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

मकर राशिफल 2021  प्रॉपर्टी एवं वाहन | Makar rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 Property and Vehicles | Capricorn Rashifal 2021 Property and Vehicles

मकर राशिफल 2021

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से अगर हम धनु राशिफल 2021 में आपकी प्रॉपर्टी एवं वाहन की बात करें तो वर्ष 2021 की शुरुआत काफी बेहतरीन रहेगी। आप कोई प्रॉपर्टी का सौदा वर्ष की शुरुआत में ही कर सकते हैं। इसके बाद वर्ष का समय सामान्य रहेगा। यदि आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की कोशिश करने में लगे हैं तो आपके लिए दिसंबर का महीना भी बेहद अच्छा साबित रहेगा। आप अपनी कोई प्रॉपर्टी बेचकर लाभ कमाने में इस महीने कोशिश कर सकते हैं। मई से जुलाई के बीच किसी भी तरह की प्रॉपर्टी में हाथ ना डालें अन्यथा कुछ परेशानी हो सकती है क्योंकि वह प्रॉपर्टी झगड़े वाली भी हो सकती है जिसके लिए आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि इस समय अवधि में कोई प्रॉपर्टी खरीदने का प्रयास ना करें। यदि ऐसे में आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए जनवरी से फरवरी और उसके बाद अक्टूबर के मध्य से दिसंबर तक का समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप कोई अच्छी और मजबूत वाहन खरीद सकते हैं।  { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

मकर राशिफल 2021  संतान | Makar rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 Children | Capricorn Rashifal 2021 Children

मकर राशिफल 2021

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से अगर हम धनु राशिफल 2021 में आपकी संतान की बात करें तो वर्ष 2021 आपकी संतान के लिए शुरुआत बेहद अच्छी लेकर आएगी।इस वर्ष आपको संतान का पूरा सुख प्राप्त होगा। इस वर्ष आपकी संतान की स्मृति और एकाग्रता बढ़ेगी और आपको उनकी प्रगति देख कर बेहद खुशी का अहसास होगा। देव गुरु बृहस्पति की कृपा से आपकी संतान आज्ञाकारी रहेगी और विद्या अध्ययन करने में भी उनका खूब मन लगेगा जिससे वे अपने जीवन में वृद्धि करेंगे। यदि वे कहीं जॉब करते हैं तो उनके लिए अप्रैल से सितंबर और उसके बाद नवंबर से दिसंबर तक का समय बेहद अच्छा रहेगा क्योंकि इस समय अवधि में उनके प्रयास सफल रहेंगे और नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। इस समय काल में कुछ लोगों को संतान प्राप्ति का अवसर भी मिल सकता है और जिन लोगों की संतान विवाह योग्य है, उनकी संतान का विवाह होने के योग भी बन सकते हैं जिससे घर में ख़ुशियों की आमद होगी और पूरा परिवार पूरे उत्साह में रहेगा।  { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

मकर राशिफल 2021  धन लाभ एवं व्यय | Makar rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 Money Profit and Expenditure | Capricorn Rashifal 2021 Money Profit and Expenditure 

मकर राशिफल 2021

वैदिक ज्योतिष के माध्यम से अगर हम मकर राशिफल 2021 में आपके धन लाभ एवं व्यय की बात करें तो वर्ष 2021 में आपको आर्थिक तौर से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत में आपके कुछ अच्छे खासे खर्चे रहेंगे और वर्ष के कुछ शुरुआती महीने आपको ख़र्चों के मामले में घेर कर रखेंगे। इस वर्ष धीरे धीरे आपके आर्थिक जीवन में स्थायित्व आना शुरू हो जाएगा और जिससे आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी नजर आएगी। आपको वर्ष के शुरुआती ख़र्चों पर बहुत संयम वर्तना होगा, अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। विकट हो सकती है।  अपना एक बजट बनाएँ और उस बजट के हिसाब से आमदनी और व्यय के बीच एक सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें। वर्ष के मध्य में अर्थात अगस्त के महीने में भी आपको ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। इस वर्ष धन का निवेश भी सोच समझ कर करें और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से करेंगे तो लाभ होगा। अपना धन किसी को उधार ना दें क्योंकि उसके वापस लौटने की उम्मीद कम होगी। सितंबर से आप की आर्थिक स्थिति में सुधार आने शुरू होंगे। ऐसा नहीं है कि वर्ष के बीच में आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा लेकिन आप को समय रहते उन मौक़ों को बेहतर बनाना होगा, जो आपके हाथ में आएँगे नहीं तो आप हाथ मलते रह जाएंगे। वर्ष के अंतिम महीने आर्थिक तौर पर लाभ देने वाले होंगे।  { आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

मकर राशिफल 2021 ज्योतिषीय उपाय | Makar rashifal 2021| Capricorn Prediction 2021 Astrological Remedy | Capricorn Rashifal 2021 Astrological Remedy 

इस वर्ष आपके जीवन मे होने वाली सभी समस्याओं के उपाय कुछ इस प्रकार है। 

  1. शनिवार के दिन पंचधातु अथवा अष्टधातु की मुद्रिका में उत्तम गुणवत्ता वाला नीलम रत्न अपने सीधे हाथ की मध्यम उंगली में धारण करें। इससे आपकी राशि में शनि ताक़तवर होगा जिससे आपको अच्छे फल देगा।
  1. आपके लिए ओपल रत्न भी अनामिका उंगली में धारण करना लाभकारी सिद्ध होगा। इस ओपल रत्न को आप शुक्रवार के दिन चाँदी की अंगूठी में धारण करें। 
  1. प्रत्येक शुक्रवार के दिन आप 9 वर्ष से छोटी कन्याओं को दूध से बनी सफ़ेद मिठाई दें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। 
  1. महीने के किसी भी मंगलवार के दिन किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति को रक्त दान करें। इससे आपकी राशि में मंगल गृह शांत होता है। 
  1. आपके लिए अनार का पेड़ भी दान करना लाभकारी सिद्ध होगा। 
  1. प्रत्येक बुधवार को किसी गाय को साबुत मूंग की दाल अपने हाथों से खिलाए। 

{ आप पढ़ रहे हैं मकर राशिफल 2021  | Capricorn Prediction 2021 | Makar Rashifal 2021 | Capricorn Rashifal 2021 }

AcharyaDeepanshudskastrology