वृषभ राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है। ज्योतिष में शुक्र गृह को विवाह और शारीरिक सुखों का कारक होता है। ज्योतिष राशि चक्र के अनुसार वृषभ राशि नंबर दो पर आती है। वृषभ राशि के जातक शांत स्वभाव के होते हैं लेकिन ये अपने कार्यों में मेहनत कम दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ये अपने जीवन में सुखों को भोगने वाले होते हैं, क्योंकि धन -संपत्ति में प्रसिद्धि हासिल करना इनका शौक होता है।
जन्म के समय वृषभ राशि के बच्चों की पीठ पर एक निशान दिखाई देता है। ये लोग दूसरों के ऊपर अपना दबाव बना कर रखना पसंद करते हैं जिसके कारण लोग इनसे थोड़ा तनाव भी महसूस करते हैं। ये अपने कार्यों में किसी और की मर्जी से कोई बदलाव नही करते हैं और अगर कोई बदलाव करने का प्रयास करता भी है तो उसे इनका क्रोध देखना पड़ता है। वृषभ राशि के लोग अपने जीवन में बिना मेहनत किए सब हासिल करने की इच्छा रखते हैं।
ये साफ हृदय के होते हैं जिसके कारण लोग इनके ऊपर बहुत जल्दी भरोषा कर लेते हैं। ये अपने साथी को किसी भी तरह की छूट नही देते हैं क्योंकि इनके मन में उन्हे खोने का डर बना रहता है, लेकिन ये अपने साथी की सभी जरूरतें पूरी करने का प्रयास करने वाले होते हैं।
यह भी पढ़ें- शनि गोचर 2023 – रुद्राक्ष के बारे में जाने
वृषभ राशि के जातकों की खामियाँ
वृषभ राशि के जातक कभी-कभी अपने सुखों को देखकर घमंडी बन जाते हैं, लेकिन इस घमंड का एहसास इन्हे बाद मे होता है। ये अपने कार्यों को समय से करने की अनुमति देते हैं लेकिन अगर समय से न हो पाए तो बहुत ज्यादा गुस्सा करने लगते हैं। ये दूसरों के अच्छे काम को देखकर उनकी प्रशंसा भी करने लगते हैं। वृषभ राशि के बच्चे बहुत ज्यादा सरार्ति होते हैं।
यदि ये किसी के नीचे कार्य करते हैं तो इन्हे अपने बॉस को खुश रखना बहुत अच्छा लगता हैं क्योंकि ये अपना फायदा सोचने वाले होते हैं। वृषभ राशि के लोग किसी की ओर इतनी जल्दी मोहित नही होते हैं जितनी जल्दी लोग समझते हैं। ये अगर अपने लक्ष को एक बार तय कर लेते हैं तो उसे पूरा किए बिना पीछे हटना पसंद नही करते हैं। लोग इनकी ओर सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं क्योंकि ये अपनी मधुर वाणी से लोगों को अपनी ओर खींच लेते हैं।
यदि इनके साथ किसी कार्य में जबर्दस्ती की जाए तो ये करने वाला काम भी अधूरा छोड़ देते हैं। वृषभ राशि के जातक अपना मित्र बनाने में किसी भी तरह की जल्दबाज़ी नही करते लेकिन कभी-कभी ये जाने-अंजाने में गलत मित्र से मित्रता कर बैठते हैं।
वृषभ राशि का प्रेम जीवन ( लव लाइफ )

वृषभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो ये व्यभचारी होते हैं। ये अपने प्रिय के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करते हैं क्योंकि ये दिल के साफ और निष्ठ होते हैं। ये अपने प्रिय के साथ कम से कम प्यार भरा समय व्यतीत कर पाते हैं। ये जिससे प्यार करते हैं उसके साथ जीवनभर साथ रहने का विचार करते रहते हैं।
इनकी विचारधारा सकारात्मक होती है। जिसे ये पसंद करते हैं उसके लिए ये कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। शक करने वाले लोगों के कारण ये तनाव बहुत ज्यादा महसूस करते हैं। यदि इनका प्रेमी/प्रेमिका किसी चीज के लिए माना करता है तो ये उस कार्य को दुबारा नही करते हैं। इन्हे अपने प्रिय के साथ लड़ाई-झगड़े पसंद नही होते हैं लेकिन इनका प्रेमी अक्सर इनके साथ लड़ाई-झगड़े करता रहता है। इस राशि के लोगों को मजबूत और बेहतर रिश्तों की जरूरत होती है।
इस राशि के जातकों को गुस्सा जल्दी नही आता है लेकिन ये बहुत ज्यादा गंभीर रहते हैं और छोटी सी बात को हृदय में वसा लेते हैं। लेकिन जब इन्हे गुस्सा आता है तो ये बड़े हठी और कठोर व्यवहार करने लगते हैं। ये पहली बात तो जल्दी गलती नही करते हैं और अगर हो जाती है तो माफी नही मागते हैं। ( वृषभ राशि की लव लाइफ )
वृषभ राशि का स्वास्थ्य

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि का स्वास्थ्य मिश्रित रहता है इसलिए इन्हे छोटी-मोटी शारीरिक समस्याओं से अक्सर गुजरना पड़ता है। ये जीवन में खुद को पूर्ण स्वस्थ्य कभी महसूस नही कर पाते हैं, लेकिन इनके स्वस्थ्य में जल्दी कोई बड़ी बीमारी या कमी भी नही देखने को मिलती है बस छोटी-मोटी परेशानियाँ जैसे पाचन क्रिया गड़बड़ होना, पेट में दर्द, दाँत में कुछ परेशानी, चहरे पर दाने और सिर दर्द आदि होती रहती हैं।
ये अपने शरीर को फिट रखने के लिए थोड़े लापरवाह रहते हैं जिसके कारण इनका वजन अधिक होता है। ये यौन क्रिया में ज्यादा विचार करते हैं जिसके कारण कभी-कभी इन्हे गुप्त रोग का शिकार भी होना पड़ जाता है। ये ज्यादा लंबे कद के नही होते हैं जिसके कारण इनकी उम्र जल्दी पता नही चलती है। ये दिखने में बहुत सुंदर होते हैं लेकिन ये अपने जीवन में सुंदर होने के कारण कभी-कभी तनाव भी बहुत ज्यादा महसूस करते हैं।