मेष राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। ज्योतिष में मंगल ग्रह को बल और साहस का कारक माना गया है। मेष राशि में जन्म लेने वाले जातक आकर्षण और सुंदर शरीर वाले होते हैं। ये अपने जीवन के सभी कार्यों में स्वतंत्रता पूर्ण विचार लेने वाले होते हैं। ये खुद के निर्णय पर सही और गलत का फैसला खुद करते हैं।
इनकी मार्गदर्शन क्षमता बहुत अधिक मजबूत और अच्छी होती है। ये जीवन में आगे बढ़ने के लिए किसी का सहारा नही लेते अपना रास्ता खुद तय करते हैं। मेष राशि के जातक जीवन में सफल होने के दिखवा नही करते हैं बल्कि मेहनत करके सफलता ग्रहण करते हैं। इनका स्वभाव और व्यक्तित्व इसी प्रकार होता है लकीन ये कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर अपना धैर्य खो बैठते हैं और अधिक गुस्सैल बन जाते हैं।
इस राशि के जातक पानी से दूर रहना पसंद करते हैं। इस राशि के जातक अपने कार्यों के प्रति आसानी से हार नही मानते, क्योंकि इनके लिए इनका लक्ष ही सबकुछ होता है।
मेष राशि के जातकों की खामियाँ
मेष राशि के जातक कभी-कभी अपने कार्यों में जल्दबाज़ी करने लगते हैं जिसके चलते उन्हे मुश्किलों का सामना करना पड़ जाता है। ये अपने फायदे के लिए दूसरों के दुख को नही देखते हैं। अगर इनकी अच्छाइयाँ देखें तो ये वादे के पक्के और ईमानदार होते हैं। मेष राशि के लोग अपने माता-पिता की बात नही मानते हैं और अगर क्बही कोई बात हो जाए तो खुद को गलत न बताते हुए अपने माता-पिता पर अपना हक जताते हैं।
अगर इन्हे कोई धोखा देता है और उसके बाद वह दुबारा इनके पास आता है तो ये उसपर दुबारा से भरोषा बहुत जल्द कर लेते हैं। ये अपने माता-पिता से पूछे बिना ही अपने जीवन में रास्ते चुनते हैं लेकिन आगे चलर इन्हे इस बात का एहसास हो जाता है। ये समाज में अपनी चर्चा बनाए रखने के लिए बेहतर प्रयास करते रहते हैं। इन्हे सबसे ज्यादा खुशी तब मिलती है जब इनकी कोई तारीफ करता है।
अगर मेष राशि की स्त्रियाँ देखि जाए तो ये अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए सामने वाले व्यक्ति पर हावी रहती है। इसी प्रकार मेष राशि के पुरुष साफ सुतरी बात करने वाले होते हैं फिर चाहे सामने वाले को बुरी लगे या अच्छी। ये जब भी अपने स्वंम के फैसले करते हैं तो उन फैसलों पर इन्हे पूरा विश्वास होता है।
मेष राशि का प्रेम जीवन ( लव लाइफ )

मेष राशि के जातकों का प्रेम जीवन देखा जाए तो बेहद लाजबाब रहता है, क्योंकि इस राशि के लोगों को इश्कबाज माना जाता है। प्यार के मामले में ये सबसे आगे रहते हैं यदि ये किसी की ओर मोहित होते हैं तो ज्यादा इंतजार नही करते और उससे अपने प्यार का इझार कर देते हैं। अगर इन्हे की ठीक लगता है और लगता है की ये मेरे प्यार के लायक है तो ये बिना झिझके उससे अपने संबंध बनाने की बात कर लेते हैं।
ये जिससे भी प्यार करते हैं उससे कभी डरते नही और न ही अपने आगे उसकी चलने देते हैं। मेष राशि के दांपत्य जीवन को देखें तो ये अपने दांपत्य जीवन में प्यार को इस कदर बढ़ाए रखते हैं जिस प्रकार समुद्र में पानी की लहरे बढ़ती हैं। ये रोमांस से भरे हुए होते हैं। मेष राशि के जातकों को उनलोगों से प्रेम संबंध बनाने अच्छे लगते हैं जो इनके साथ बेहतर तरीके से पेस आएँ और रिश्ते को लंबे समय तक चलाते रहें। ( मेष राशि लव लाइफ )
मेष राशि का स्वास्थ्य

मेष राशि के जातकों के स्वास्थ्य को देखा जाए तो इनका स्वास्थ्य ठीक ठाक रहता है लेकिन इन्हे सिर दर्द, हाथ-पैरों में दर्द, थकावट, उदासी और ऐसे तमाम छोटे मोटे रोगों से जूझते रहते हैं। इन्हे कभी-कभी नाड़ी रोग या पेट से जुड़े किसी रोग से परेशान होना पड़ता है। ये कार्यों के प्रति उतावले रहते हैं जिससे शारीरिक क्षमता को लगाने से नही डरते हैं , लेकिन इन्हे अचानक होने वाली दुर्घटना से बहुत ज्यादा डर लगता है।
इस राशि के लोगों को छोटी-मोटी चोटें अक्सर लगती रहती हैं। इन लोगों के लिए कभी-कभी बवासीर के कारण भी दर्द का सामना करना पड़ता है। इस राशि के जन्मे बच्चों के शरीर पर या मस्तक पर कोई चोट के जैसा निशान होता है। आपको रक्त विकारी संबंधी रोगों से बेहद सावधान रहने की आवश्यकता होगी।