मकर राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है। ज्योतिष में शनि गृह को प्रतिकारक और दुख का कारक माना जाता है। मकर राशि के जातक खुद को अपना केंद्र बिन्दु मानते हुए काम करना पसंद करते हैं। मकर राशि के जातकों का स्वभाव थोड़ा गुस्सैल या हठी होता है। समाज में लोगों ई बात को समझते हुए अपनी बात को कहते हैं लेकिन अगर इनकी बात न मानी जाए तो ये थोड़ा उदास हो जाते हैं।
इस राशि के जातक दूसरों की अपेक्षा खुद को ज्यादा प्रतिभाशाली समझते हैं। मकर राशि के जातकों के अंदर विचार करने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। ये अपने कार्यों को करने के लिए हमेशा सहसपूर्ण व्यक्ति बनकर काम करते हैं। ये कभी भी काम के कारण तनाव महसूस करके पीछे नही हटते हैं। मकर राशि के जातक सांसरिक सुख को भोगने वाले होते हैं। ये पारंपरिक बातों पर विश्वास करने वाले होते हैं।
इस राशि के जातक दूसरों के अधिकार को दिलाए बिना भी पीछे नही हटते और अपना अधिकार लिए बिना भी हार नही मानते हैं। मकर राशि के लोग बड़े-बड़े सपने देखने वाले और हमेशा बड़ा करने की इच्छा रखने वाले होते हैं। ये अपने कार्य के प्रति गंभीर और पूरी तरीके से ऊपर जी जान लगा देने वाले होते हैं। मकर राशि के जातकों का व्यवहार अच्छा होता है, ये दूसरों के हित में भी अच्छा सोचने वाले होते हैं। ये कभी-कभी थकान के कारण खुद को काम के प्रति असमर्थ समझते हैं। ये छोटी-छोटी बातों में नुक्स निकालने वाले होते हैं।
यह भी पढ़ें- शनि गोचर 2023 – रुद्राक्ष के बारे में जाने
मकर राशि के जातकों की खामियाँ

मकर राशि के लोग धार्मिक चीजों पर ज्यादा विश्वास नही करते हैं लेकिन समाज में अपनी छवि अच्छी बनाने के लिए ये धार्मिक होने का दिखावा बहुत ज्यादा करते हैं। ये हमेशा ईश्वर का नाम जपने वाले भी होते हैं लेकिन ये मन से जल्दी धर्म को नही मानते हैं। मकर राशि के लोग अपना असली रूप जब दिखाते हैं जब इनके साथ कोई धोखा करता है। ये हमेशा खुद को शांत रखने का प्रयास करते हैं लेकिन शांत होते हुए भी ये जिद्दी होते हैं।
मकर राशि के जातक अपनी बात के आगे दूसरों की बात को महत्व नही देते हैं, इसके कारण कई लोग इनसे गुस्सा भी रहते हैं। ये कभी-कभी अपने काम को लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा दिखाने लगते हैं। ये अपने आगे किसी की बात नही मानते फिर चाहे सामने वाले व्यक्ति को कितना भी बुरा क्यू न लगे। ये अपनी पढ़ाई के साथ साथ व्यापार की भी तैयारी करने लगते हैं क्योंकि इन्हे पैसे को लेकर बहुत ज्यादा लालच होता है और सफल होने का भूत सवार होता है।
ये अपने दोस्तों की हर समय मदद के लिए तैयार रहते हैं लेकिन जब इनकी मदद के लिए कोई हाथ नहीं बढ़ता है तो ये बहुत ज्यादा बुरा मान जाते हैं और उस दोस्त के साथ दुबारा कभी अपना समय व्यतीत नही करना चाहते हैं। ये सोचते अच्छा है लेकिन कभी-कभी अच्छा सोच कर भी खराब कर बैठते हैं। समाज में अपनी छवि बनाने के लिए ये दूसरों का इस्तेमाल करते हैं। ये अपने फायदे के लिए दूसरों के नुकसान को नजरंदाज करने वाले होते हैं।
मकर राशि का प्रेम जीवन ( लव लाइफ )

मकर राशि के जातक प्रेम संबंधों को अच्छा और मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। जो इनके साथ विवाह करता है वह जीवन में कभी प्यार के लिए दुखी नही रहता है, क्योंकि ये बड़े ही रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। ये अपने प्रेमी/प्रेमिका के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं लेकिन जब इन्हे सच्चा प्यार करने वाला प्रेमी/प्रेमिका मिल जाता है तो ये अपना सबकुछ छोडकर भी उनके साथ रहना पसंद करते हैं।
प्रेम जीवन से जुड़ी बातों को बहुत गंभीरता से लेते हैं, क्योंकि इन्हे अपने प्रिय की गलतियाँ पकड़ने की भी आदत हो सकती है। ये बड़े ही विवेक वाले होते हैं। मकर राशि के जातक विरक्त प्रवर्ति के होते हैं। इस राशि के जातक/जातिका से जो प्यार करता है वह जीवन में इनके साथ सबसे ज्यादा सुख और प्यार का अनुभव करता है। मकर राशि की लड़कियां सुंदर और गोरे रंग वाली होती हैं जिसके कारण इनकी ओर लड़के सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं।
मकर राशि के लोग अपने प्रेमी/प्रेमिका के प्रति सम्पूर्ण समर्पित वाले होते हैं। इस राशि के लोगों के साथ कभी-कभी ऐसा होता है की इन्हे सच्चा प्यार नही मिलता है जिसके कारण सिंगल रहना पड़ता है या तो अगर कोई साथी मिल भी ज्ञ तो वह इन्हे छोड़ देता है या इनके साथ धोखा करता है।
मकर राशि का स्वास्थ्य

मकर राशि के जातकों को अक्सर हवा में फैलने वाली बीमारियाँ होती रहती हैं जैसे- सांस लेने में दिक्कत, आँखों और गले आदि। ये कोमल हृदय होने के कारण बहुत जल्द निराश हो जाते हैं जिसके कारण इनका ब्लड प्रेशर बढ़ता घटता रहता है। इन्हे ब्लड से जुड़ी परेशानियाँ भी बहुत ज्यादा होती रहती हैं।
यदि मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति सावधान नही रहते हैं तो इन्हे जोड़ों में दर्द, बाल झड़ना, दातों और मसूड़ों में समस्या, स्किन प्रॉबलम और पाचन क्रिया जैसी परेशानियों का शिकार होना पड़ता है। मकर राशि के लोगों को वाहन दुर्घटना का बहुत ज्यादा डर लगता है। इन्हे सबसे ज्यादा दुर्घटना के दौरान हड्डी टूटने का डर बना रहता है।
ये कमजोर शरीर वाले होते हैं। जिसके कारण इन्हे बहुत जल्द बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। ये कभी-काभों दिमाग का इस्तेमाल करने वाली जगह पर ताकत का इस्तेमाल करते हैं जिसके कारण इन्हे किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है।