धनु राशि का परिचय और विशेषताएँ

धनु राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व 

धनु राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ( गुरु ) ग्रह होता है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ज्ञान और शिक्षा का कारक माना जाता है। धनु राशि के जातक का स्वभाव अच्छा होता है। इनके साथ कोई कितना भी अच्छा करले लेकिन इन्हे जल्दी उस व्यक्ति के ऊपर विश्वास नही होता है। ये अपना काम दूसरों के भरोषे नही छोडते हैं।

इन्हे दूसरों की तारीफ करना अच्छा नही लगता है, क्योंकि ये अपने कार्यों के प्रति सबसे ज्यादा उत्सुक रहते हैं। जब ये कई लोगों के सतह बैठे होते हैं तो ये सबसे ज्यादा बोलने वाले होते हैं। ये कभी-कभी अपने ज्ञान का घमंड दिखाते हुए लोगों से अक्सर सवाल जबाब करने लगते हैं। धनु राशि के लोगों को दूसरों को अच्छे से पहचानना आता है। ये कभी-कभी अपनी गलतियों के कारण अपने माता-पिता को बहुत ज्यादा उदास कर देते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले होते हैं।

ज्ञान से जुड़ीं चीजों को ग्रहण करने के लिए ये अपना काम भी छोड़ देते हैं। यदि ये ठान लें की मुझे इस क्षेत्र में सफल होना है तो फिर चाहे कितनी भी मेहनत क्यू न करनी पड़े ये उस क्षेत्र में सफलता  प्राप्त करके ही मानते हैं। ये अपने गुरुओं के बताए रास्ते पर चलने वाले होते हैं। ये बात बात पर संदेह करने लगते हैं। इन्हे दूसरों के नीचे काम करना और दूसरों के हिसाब से रहना बिलकुल भी पसंद नही होता है। ये अपने जीवन में स्वतंत्रता का अनुभव करना चाहते हैं इसलिए कभी किसी की जल्दी बात नही मानते हैं। 


यह भी पढ़ें- शनि गोचर 2023रुद्राक्ष के बारे में जाने



धनु राशि के जातकों की खामियाँ 

धनु राशि

धनु राशि के जातक सिर्फ अपना फायदा सोचने वाले होते हैं। लेकिन अगर इन्हे किसी के ऊपर तरस आ जाए तो ये उसके लिए इतना कर देंगे जितना इन्हे खुद भी अंदाजा नही होता है। ये लोगों से साधारण तरीके से पेश आते हैं, लेकिन जेबी इनका कोई काम खराब होता है तो इन्हे गुस्सा बहुत तेज आती है फिर ये अच्छा खराब नही सोचते हैं बस बोलते रहते हैं। कभी-कभी इनके नजरिए को देखकर अंजान व्यक्ति इन्हे गलत समझने लगते हैं।

ये अपने कार्यों के सिलसिले में होने वाली बात में जल्दबाज़ी करते रहते हैं। धनु राशि के जातकों की एक और गंदी आदत हो सकती है, जो इन्हे गलत रास्ते पर ले जाती है। ये जुआ, नशा और फालतू लोगों के साथ समय करने वाले हो सकते हैं। ये अपने खर्चें में नियंत्रण रखते हैं लेकिन कभी-कभी ये इतना ज्यादा खर्चा कर देते हैं की उसके कारण इन्हे आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ जाता है। ये साहस से परिपूर्ण होते हैं। ( धनु राशि भविष्य 2022 )

इनकी एक खास बात होती है वह ये की ये अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए दूसरों को अनुभावशील बनाने का कार्य करते हैं और उन्हे भी शिक्षा के प्रति जागरूक करते हैं। अगर इनके सामने कोई ज्यादा बोलता है तो इन्हे अच्छा नही लगता जिसके कारण या तो फिर ये उससे झगड़ा कारलेते हैं या फिर वहाँ से चले जाते हैं। इन्हे शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा लगाव होता है जिसके कारण इन्हे यात्राएं करना पसंद होता है, क्योंकि ये यात्राओं के दौरान नई-नई चीजें सीखने का प्रयास करते हैं। 


धनु राशि का प्रेम जीवन ( लव लाइफ ) 

धनु राशि

धनु राशि के जातक प्यार के मामले में हमेशा आगे रहते हैं। ये अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं और उनके साथ हसी मज़ाक करते हुए समय व्यतीत करना पसंद करते हैं। ये अपने प्रिय को बहुत तंग करते रहते हैं, लेकिन ये उनसे प्यार बहुत करते हैं। ये अपने प्रिय के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए अक्सर जिद करते रहते हैं, लेकीन इनका प्रिय भी इस बात पे खुश रहता है।

जब इन्हे किसी से प्यार हो जाता है तो ये उसके लिए अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा उसी को महत्व देते हैं। ये अपने प्रिय के प्रति बफादार होते हैं। ये वादे के पक्के होते हैं। डांस के शौकीन होते हैं जिसके कारण इनकी ओर लड़कियां और महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं। इन्हे लोगों के द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। यदि इनकी ओर कोई आकर्षित होता है और ये उसकी ओर आकर्षित न हों तो फिर चाहे वह कुछ भी कर ले इन्हे अपने करीब नही कर सकता है।

ये सच्चे प्यार की तलाश में लंबे समय तक सिंगल भी रहते हैं, लेकिन कभी-कभी ये किसी ऐसे व्यक्ति से प्यार कर लेते हैं जो सिर्फ अपना फायदा देखता है और उसके बाद वह इन्हे छोड़ देता है। धनु राशि के लोगों के जीवन में प्यार सबसे महत्वपूर्ण होता है लेकिन किसी तीसरे व्यक्ति की बजह से इनके और इनके प्रिय के बीच गलतफहमियाँ पैदा हो जाती हैं और ये एक दूसरे से अलग होने की स्थिति में खड़े हो जाते हैं। धनु राशि के जातक सबसे ज्यादा मेष राशि के लड़के/लड़कियों की ओर आकर्षित होते हैं। 


धनु राशि का स्वास्थ्य 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या बनी रहती है लेकिन इन्हे ऐसी परेशानी जल्दी कभी नही होती जिसके कारण इनका कोई महत्वपूर्ण काम रुक जाए। इन्हे अक्सर पैरों में समस्या रहती है। धनु राशि के लोगों को शारीरिक दर्द जैसे- पीठ दर्द, कमर दर्द, सिने में दर्द और रीड़ में दर्द अक्सर होता रहता है लेकिन यह दर्द कुछ समय का ही होता है।

कभी-कभी इनकी गलतियों के कारण ही बुखार और गले की समस्या से भी दो चार होना पड़ता है। ये तले हुए भोजन के बड़े शौकीन होते हैं जिसके कारण इन्हे भरी शरीर के साथ जीना पड़ता है। ये ऊर्जा से उक्त होते हैं लेकिन इन्हे कभी-कभी कमजोर भी होना पड़ जाता है।