मीन राशि का परिचय और विशेषताएँ। Meen Rashi

मीन राशि का स्वभाव और व्यक्तित्वMeen Rashi Personality 

मीन राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि का स्वामी गुरु ग्रह होता है। ज्योतिष में गुरु ग्रह को धन और ज्ञान का कारक माना जाता है। मीन राशि( Meen rashi in astrology) के जातकों का स्वभाव साधारण होता है, क्योंकि ये ईमानदार और साफ दिल के होते हैं। इन्हे अपने काम में किसी भी तरह की रोक टॉक पसंद नही होती है। मीन राशि के जातक अक्सर धनवान और सुखों को भोगने वाले होते हैं। इस राशि की स्त्रियाँ भी ईमानदार और अच्छे स्वभाव वाली होती है, लेकिन कई ऐसी स्त्रियाँ होती है जो अपने करेक्टर की परवाह न करते हुए सिर्फ सुख के पीछे भागती हैं।

इस राशि के पुरुष अपने माता-पिता का सम्मान करने वाले और उनके बताए रास्ते पर चलने वाले होते हैं, लेकिन इसमें भी कई ऐसे पुरुष होते है जिन्हे अपने माता-पिता की कोई परवाह ही नही होती है। मीन राशि के लोग मुसीबत में समझदारी से काम लेने वाले होते हैं। ये कभी भी किसी तरह की जल्दबाज़ी नही करते हैं। इनके पास धनदौलत और गाड़ी आदि सबकुछ होने के बाद भी कभी घमंड नही दिखाते हैं। परंतु कुछ ऐसे लोग होते हैं जो अपने फायदे के लिए मजदूर और गरीब लोगों का सहारा लेते हैं।

ये बड़ी और अच्छी सोच रखने वाले होते हैं। मीन राशि( Meen rashi in astrology) के लोग बात को स्पष्ट रूप सेकहना जानते हैं न की घूमा फिरा कर। ये अपने आस-पास के लोगों का विशेष ध्यान रखने वाले होते हैं। मीन राशि के जातकों को ज़्यादातर चिकित्सक, विज्ञान, संगीत और कला के क्षेत्र में सफलता मिलती है। लेकिन अगर इन्हे किसी और क्षेत्र में जाना होता है तो ये उसके लिए मेहनत करना पसंद करते हैं न की पीछे हट जाना पसंद करते हैं। 


यह भी पढ़ें- मीन राशिफल 2024 । Meen Rashifal 2024



मीन राशि के जातकों की खामियाँ। Meen Rashi ki Kamiyan

मीन राशि

मीन राशि के जातक समाज में अच्छा व्यवहार बनाय रखने वाले होते हैं लेकिन अगर इनके साथ कोई गलत करता है तो ये उसका बदला लिए बिना पीछे नही हटते हैं। ये हमेशा बड़ा सोचते हैं और बड़ा करने की शक्ति भी रखते हैं जिसके कारण इनके आस-पास के लोग बहुत ज्यादा ईर्ष्या करने लगते हैं। मीन राशि के जातक समझदारी से बाते करना पसंद करते हैं न की अज्ञानता पूर्ण बाते करना, लेकिन इनके साथ जो जैसा पेश आता है ठीक वैसे ही ये उसके साथ पेश आते हैं।

मीन राशि( Meen rashi in astrology) के कुछ ऐसे भी जातक होते हैं जिनका रवैया भौत कठोर होता है। ये ज़्यादातर कार्यों में वफादारी दिखाते हैं लेकिन जब इनका नुकसान होता है तब ये सिर्फ चालवाजी दिखाते हैं। इनका अच्छा स्वभाव समाज में इन्हे प्रचलित कर देता है लेकिन इनके कुछ करीबी लोगों के लिए यह तनाव पूर्ण बन जाता है। ये कभी-कभी छोटी-छोटी बातों का बुरा मानकर तनाव महसूस करने लगते हैं जो इनकी सबसे खराब आदत है। मीन राशि के लोग अपने कार्यों में जल्दी किसी की राय नही मागते हैं लेकिन जब नुकसान होता है या फस जाते हैं तब इन्हे लोगों से गुजारिस करनी पड़ती है।

ये धर्म को मानने वाले होते हैं लेकिन अंधविश्वासी बातों पर यकीन करने वाले भी होते हैं। इनका शर्मिला स्वभाव सबको अच्छा लगता है जिसका ये फायदा अपने कार्यों को करने में उठाते हैं। कभी-कभी मीन राशि के जातक छल करने वाले भी बन जाते हैं क्योंकि लोग इनके अच्छे स्वभाव को देखकर जल्दी विश्वास कर लेते हैं। ये अपने दोस्तों में सबसे अलग होते हैं क्योंकि इन्हे सबकी तरह बनना पसंद नही होता है, जिसके कारण कुछ दोस्त इन्हे मतलबी भी बताते हैं।


मीन राशि का प्रेम जीवन। Meen Rashi Love life

मीन राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर मीन राशि के जातकों का प्रेम जीवन देखा जाए तो बहुत ज्यादा निराशापूर्ण रहता है, क्योंकि इन्हे सच्चा प्यार जल्दी नही मिल पाता है। मीन राशि के जातक देखा जाए तो बेहद रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। मीन राशि के लोग हमेशा उस व्यक्ति को अपना प्रेमी/प्रेमिका बनाना चाहते हैं जो उन्हे समझे उनका ध्यान रखे और जब वो कहें तब वह उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इसी कारण अक्सर ये सिंगल ही रह जाते हैं। ये अपनी मनपसंद विचार वाला साथी खोजने में अक्सर विफल हो जाते हैं। इस राशि के लोग अपने प्रेम जीवन में उसी को साथी बनाने का प्रयास करते हैं जो दिखने में भी सुंदर और उच्च गुणों वाला हो। जब इस राशि के लोगों को सच्चा प्यार मिल जाता है तब ये अपने प्रिय के लिए अपना सब कुछ छोडने को तैयार हो जाते हैं।

मीन राशि( Meen rashi in astrology) का प्यार कभी-कभी ऐसा होता है की इस राशि के लोग अपनी शारीरिक हबस मिटाने के लिए एक से अधिक लोगों से भी प्यार करने का दिखावा करते हैं। लेकिन इन्हे सफलता मिल जाती है क्योंकि इनका साथी इनके रोमांस और प्यार करने के तरीके को बहुत अच्छे से समझ लेता है या हम कह सकते है लती हो जाता है।

मीन राशि के लोग सबसे ज्यादा कर्क राशि और कन्या राशि के लोगों की ओर भावुक होते हैं। मीन राशि के लोग हम कह सकते हैं की ये रोमांस और सेक्स करने के बहुत ज्यादा शौकीन होते हैं, जिसके कारण इनके साथ एक बार संबंध बनाने वाला व्यक्ति बार बार आना पसंद करता है। 


यह भी पढ़ें- प्रेम राशिफल 2024। Love Rashifal 2024


मीन राशि का स्वास्थ्य। Meen Rashi Health 

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को मीठा भौत ज्यादा पसंद होता है जिसके कारण इन्हे कुछ समय बाद डायबटीज़ की बीमारी का शिकार होना पड़ता है। डायबटीज़ की बीमारी मीन राशि के लोगों को कभी-कभी पैरों में भी समस्या उत्पन्न कर देती है, जिसके कारण इन्हे चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यदि ये कोई मेहनत का कार्य करते हैं तो पसीना बहुत ज्यादा आता है जिसके कारण इन्हे कालरा या जरूरत से ज्यादा थकान का शिकार होना पड़ता है। इस राशि के लोगों के लिए पैरों में होने वाली समस्या साधारण होती है लेकिन लापरवाही इन्हे गंभीर बना देती है। ये बहुत गंभीर होते हैं जिसके कारण कभी-कभी ये बहुत ज्यादा उदास हो जाते हैं और मानसिक तनाव या डिप्रेशन जैसी बीमारी का सामना करना पड़ता है।

ये छोटे कद के होते हैं लेकिन इनका शरीर भारी होता है। मोटे और पेट बाहर निकाला हुआ इन्हे अक्सर होने वाली बीमारियाँ पेट के कारण होती हैं। मीन राशि( Meen rashi in astrology) के कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो लंबे होते हैं लेकिन उन्हे  लंबाई के कारण कमर या रीड़ में परेशानी का सामना करना पड़ता है। 


मीन राशि के उपाय। Meen Rashi Upay । Pisces Remedy

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि के जातकों को अपने जीवन में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है कई बार उन परेशानियों का कारण कुंडली में ग्रह की स्थिति होती है जिसके लिए कुछ उपाय निम्नलिखित हैं।

  • पीपल के पेड़ की पूजा: गुरुवार को पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। पीपल के पेड़ के नीचे जल अर्पित करें और उसे अगरबत्ती और दीपक से पूजें।
  • बेसन की लडडू प्रसाद में बाँटना: गुरुवार को बेसन के लड्डू बनाकर मंदिर में प्रसाद के रूप में बाँटने से गुरु ग्रह की शांति होती है।
  • हरी पत्ती वाली सब्जियां खाएं: गुरुवार को हरी पत्ती वाली सब्जियां जैसे पालक, मेथी आदि खाना गुरु ग्रह के लिए शुभ होता है।
  • तुलसी की पूजा: तुलसी की रोजाना पूजा करने से गुरु ग्रह की अशुभता दूर होती है।
  • सुनहरे वस्त्र पहनें: गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र पहनना और पीले रंग का अन्न खाना भी गुरु ग्रह की शांति के लिए उपयुक्त होता है।
  • चाण्डी की अंगूठी: चाण्डी की अंगूठी पहनने से गुरु ग्रह का प्रभाव बढ़ता है।
  • सागर की ओर दिखाकर हल्दी की गाँठ डूबोदेना: हल्दी की गाँठ को सागर की ओर दिखाकर डूबोदेने से गुरु ग्रह की अशुभता दूर होती है।
  • धर्मिक ग्रंथों का पाठन: गुरुवार को धार्मिक ग्रंथों का पाठन करना भी शुभ होता है, जैसे कि भगवद गीता, गुरु चरित्र आदि।
  • ध्यान और प्राणायाम: ध्यान और प्राणायाम की प्रतिदिन प्रक्रिया से शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है, जिससे गुरु ग्रह की अशुभता पर प्रभाव पड़ता है।
  • गुरु धूप: मीन राशि के जातकों को अपने जीवन में होने वाली परेशानियों और दुष्प्रभावों से बचने के लिए गुरु धूप का उपोग करना चाहिए। यह गुरु धूप आपके राशि, नाम और कुंडली के अनुसार मंत्रबद्ध करने के पश्चात आपको दी जाती है। यह सामान्य गुरु धूप की तुलना में बिलकुल अलग है।

अपने नाम, ग्रह, राशि और कुंडली के आधार पर धूप ऑर्डर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें


ये सभी उपाय साधारणतः मीन राशि वालों के लिए गुरु ग्रह से संबंधित हैं। लेकिन किसी भी उपाय को अपनाने से पहले ज्योतिषी से परामर्श जरूर लें।