प्रेम राशिफल 2022 | लव राशिफल 2022 | Love Horoscope 2022

प्रेम राशिफल 2022

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रेम राशिफल 2022 सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणामों से भरा हुआ रहेगा। प्रेम राशिफल 2022 पढ़ें और जाने वर्ष 2022 में आपको अपने जीवन में प्यार मिलेगा या नही? लव राशिफल 2022 के माध्यम से आप जान सकते हैं इस वर्ष आपको प्रेम संबंधों में कैसे परिणाम मिलेंगे। सभी राशि के जातक अपनी अपनी राशि के अनुसार जान सकते हैं की इस वर्ष आपको सच्चा प्यार मिलेगा या नही? प्रेम जीवन के लिए वर्ष 2022 सभी राशियों के अनुसार कैसा रहने वाला है तो जानते हैं – 




मेष राशि के लिए प्रेम राशिफल 2022 

  • प्रेम राशिफल 2022 के माध्यम से इस वर्ष मेष राशि के जातकों को अपने जीवन में बेहतर और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वर्ष की शुरुआत आपके लिए लाजबाब रहने वाली है, क्योंकि जनवरी से मार्च तक आपको अपने प्रिय के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा। 
  • आप इस वर्ष अपने प्रिय के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग बना सकते है। फरवरी माह में आने वाले लव डे जैसे हग डे, किस डे और वेलेंटाइन्स डे आदि में अपने प्रिय को उपहार दें इससे आपका प्यार बढ़ेगा।  आप अपने प्रेमी/प्रेमिका पर बहुत भरोषा करते हैं लेकिन वह किसी बात को मना कर सकता है या आपसे झूठ बोल सकता है जिसके कारण आप तनाव महसूस करेंगे। 
  • आपकी उम्मीद के मुताबिक आपका प्रेमी/प्रेमिका काम नही कर पाता है। लव राशिफल 2022 के अनुसार आपकोइस वर्ष अपने साथी से ज्यादा किसी चीजों की उम्मीद नही करनी चाहिए जिसमें खुशियाँ मिले वही करते हुए आगे बढ़ें। यदि आप अपने प्रिय से सच्चा प्यार करते हैं तो उनकी बातों को नजरंदाज न करते हुए समझने का प्रयास करें। 
  • इस वर्ष आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ डेट पर जा सकते हैं। सूर्य और गुरु का मिलन नय प्रेमी जोड़ों को खुशियाँ देगा और उनके प्यार में बढ़ोत्तरी करेगा। ऐसे लोग जो लंबे समय से सिंगल हैं उन्हे इस वर्ष नया साथ मिलने की पूरी संभावना है।  
  • लव राशिफल 2022 के अनुसार आप अपने जीवन में प्यार की बहार लाना चाहते हैं तो अपने प्रेमी/प्रेमिका को मनपसंद चीजें उपहार में दें और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें। इस वर्ष आपको अपने पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल गुजारने का मौका मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें –  मेष राशिफल 2022 | मेष गुरु गोचर 2022  


वृषभ राशि के लिए प्रेम राशिफल 2022 

  • प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों को इस वर्ष अपने प्रेम संबंधों को टूटने से बचाने और मजबूत बनाए रखने के लिए बेहद सावधान होकर कदम उठाने की आवश्यकता होगी। वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि में राहु ग्रह की दृष्टि होने से प्रेम जीवन में कई तरह का नकारात्मक बदलाव और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • इस वर्ष आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ झगड़े करने से बचाव करना होगा, क्योंकि छोटी बात रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर सकती है। यदि आप इस वर्ष अपने साथी के साथ झगड़ा करते हैं या उनके साथ अच्छे से समय नही बिता पा रहे हैं तो सबसे ज्यादा आपको ही मानसिक तनाव हो सकता है। 
  • लव राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष यदि आप अपने प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़ों को नजरंदाज करते है या फिर गंभीरता को दूर रखते हैं तो आपको प्रेम जीवन में कुछ समय बाद सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
  • वर्ष 2022 के मध्य समय में बुध ग्रह आपकी राशि में प्रबल प्रेम योग बना रहा है जिसके प्रभाव से आपका प्रेम जीवन मजबूत हो जाएगा। वृषभ राशि के लोगों को इस माह एक बात का खास ध्यान रखना होगा वह ये की अपने प्रिय के साथ ईमानदारी और शांतिपूर्ण स्वभाव के साथ पेश आएँ इससे आपके बीच प्यार और ज्यादा गहरा होगा। 
  • आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के कारण इस वर्ष बहुत सी ऐसी चीजों से गुजरना पड़ सकता है जो आपको अंदर से दुखी कर देंगी लेकिन आप अगर उन्हे समझने का प्रयास करेंगे तो ऐसा नही होगा।

यह भी पढ़ें-  वृषभ राशिफल 2022 | वृषभ गुरु गोचर 2022 


मिथुन राशि के लिए प्रेम राशिफल 2022 

  • प्रेम राशिफल 2022 के माध्यम से इस वर्ष मिथुन राशि के जातक अपने प्रेम जीवन में होने वाले मतभेदों को बात-चीत करके सुलझा सकते है। इस वर्ष आप अपने प्रिय के साथ खुश दिखाई देंगे क्योंकि आपका साथी आपके कहे अनुसार चल सकता है। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ कहीं घूमने जाने में सफल हो सकते हैं।
  • आप इस वर्ष अपने प्रेम जीवन को मजबूत बनाए रखने के लिए दिमाग का इस्तेमाल करेंगे जिससे आप अपना प्रेम संबंध मजबूत बना पाएंगे। इस माह आप अपने मन में उत्पन्न होने वाले शक को बाहर निकालने का प्रयास करेंगे। इस वर्ष आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ प्यार के रंग में भीगे हुए दिखाई देंगे, लेकिन आपको थोड़ा सावधानी और सोच-विचार के कदम उठाने की आवश्यकता होगी। 
  • लव राशिफल 2022 के माध्यम से अगर आपको इस वर्ष अपने प्रिय के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मौका मिलेगा तो आप उस मौके को किसी भी हाल में बेकार नही जाने देंगे। इस वर्ष आपको अपने कार्यों के साथ-साथ परिवार और प्रेमी/प्रेमिका के साथ भी समय व्यतीत करने की आवश्यकता होगी अन्यथा आपको कहीं न कहीं से निराश होना पड़ सकता है। 
  • लव राशिफल 2022 के माध्यम से वर्ष के मध्य समय में आप कार्यों में ज्यादा व्यस्त हो सकते है जिसके कारण आप अपने प्रिय को समय दे पाने में भी असमर्थ रहेंगे, लेकिन ऐसी स्थिति में आपका प्रिय आपसे गुस्सा करेगा और आपसे बात-बात पर झगड़े भी कर सकता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका को सावधानी पूर्वक समझाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी अन्यथा आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। 
  • इस वर्ष आपको सच बोलने की भी बहुत ज्यादा जरूरत होगी। यदि आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ प्रेम संबंध बनाते हुए प्रेम विवाह करने का विचार करते हैं तो आपके लिए अगस्त से लेकर दिसंबर तक का समय बेहद लाभकारी सिद्ध होने वाला है। 

यह भी पढ़ें-  मिथुन राशिफल 2022 | मिथुन गुरु गोचर 2022 


कर्क राशि के लिए प्रेम राशिफल 2022 

  • प्रेम राशिफल 2022 के माध्यम से इस वर्ष आप अपने जीवन में प्यार को बढ़ाने से ज्यादा अपने कार्यों में लगाव रखेंगे और उन्हे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। अगर आप किसी के साथ रिलेशन में हैं तो इस वर्ष आप उनके बहुत ज्यादा गरीब जाने का प्रयास करेंगे और शारीरिक संबंध भी बनाना चाहेंगे। इस वर्ष आप अपने जीवन में सोच-समझकर कदम बढ़ाने का प्रयास करेंगे। 
  • इस वर्ष कर्क राशि में सूर्य, बुध और शनि की दृष्टि होने के कारण आपको अपने प्रेम जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका प्रेमी/प्रेमिका आपसे प्यार तो बहुत करता/करती है लेकिन उन्हे आपके ऊपर यह विश्वास नही होगा की आप उनके साथ जीवन भर साथ रहेंगे या नही क्योंकि उन्हे आपसे सिर्फ समय और प्यार चाहिए होता है, लेकिन आप उन्हे प्यार और समय दे पाने में असमर्थ रहते हैं। 
  • आपको अपने प्रिय के साथ संबंध मजबूत बनाने के लिए खुद को उसके प्रति पूर्ण समर्पित करने का प्रयास करना चाहिए। यदि आपके और आपके प्रेमी के बीच किसी भी तरह की भ्रमिक स्थिति पैदा होती है तो इस वर्ष आप उस भ्रम को निकालने के लिए दूसरों की मदद ले सकते हैं। 
  • लव राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष मई से नवंबर के मध्य गुरु ग्रह की मीन में दृष्टि होती है या हम कह सकते हैं चक्कर लगाता है तब आपके प्रेम जीवन में खुशियाँ आती हैं और एक दूसरे को समझने की शक्ति बढ़ती है। ऐसी स्थिति में आपके और आपके प्रेमी के बीच रोमांस बढ़ता है। इस वर्ष आपको अपने प्रिय के अंदर एक नया जुनून देखने को मिलेगा जिससे आपको इस बात का एहसास होगा की वास्तव में वह आपसे कितना ज्यादा प्यार करता है। 
  • आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के ऊपर बहुत विश्वास रखते हैं, जिसके कारण आप अपने जीवन की छोटी सी छोटी बातें सिर्फ उनके साथ शेयर करना चाहते हैं। लव राशिफल 2022 के अनुसार कर्क राशि के लोगों को एक से ज्यादा लोगों से प्रेम संबंध नही बनाने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपका मजबूत संबंध भी टूट सकता है और आपको कई तरह की परेशानियों का सामना कर सकते हैं।

सिंह राशि के लिए प्रेम राशिफल 2022 

  • प्रेम राशिफल 2022 के माध्यम से आपको इस वर्ष अपने प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। वर्ष 2022 के मध्य समय में आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ समय व्यतीत करने का मौका नही मिलेगा जिसके कारण आपको हो सकता है अपने प्रिय से दूर होना पड़ जाए। 
  • यदि आप अपने प्रिय के साथ प्रेम संबंध मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो समय निकालने का प्रयास करें और उनके साथ अच्छे तरीके से पेश आएँ। यदि आपका प्रेमी/प्रेमिका आपसे बात नही कर रहा है तो उसका कारण जानने का प्रयास करें न की लड़ाई और गुस्सा करने का। आपके सामने अगर कोई बड़ा बात कर रहा है तो आप बीच में न बोलें क्योंकि ऐसा करने से आपके संस्कार साफ दिखाई देने लगते हैं। 
  • लव राशिफल 2022 के अनुसार लंबे समय से चले आ रहे विवादों में कमी आ सकती है अगर आप थोड़ा सा प्रयास कर लें तो, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में गुरु ग्रह अप्रैल के महीने में आठवे भाव में गोचर होने जा रहा है जो आपकी संबंध मजबूत बनाए रखने में आपकी मदद करेगा। इस वर्ष आपसे लोग शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करेंगे और वे आपको अपना प्रिय भी बना सकते हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहे। 
  • यदि आप अपने प्रेम जीवन को आगे तक ले जाना चाहते हैं तो पाले हुई गलतियों को दुबारा न दोहराएँ क्योंकि ऐसा करने से आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा। इस वर्ष आप अपने प्रेमी/प्रेमिका की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे जिसमें आपको सफलता मिल सकती है। 
  • जो लोग लॉन्ग डिस्टन्स रिलेशन ( Long Distance Relation ) में रह रहे हैं उन्हे इस वर्ष अपने प्रेम जीवन में सुख का अनुभव होगा। वर्ष के अंत में आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ ज्यादा से ज्यादा बात करना पसंद करेंगे, क्योंकि आप उनसे बात करते हुए खुद को बहुत ज्यादा अच्छा और सुखद महसूस करते हैं। 

यह भी पढ़ें- सिंह राशिफल 2022 | सिंह गुरु गोचर 2022 


कन्या राशि के लिए प्रेम राशिफल 2022 

  • प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार यह वर्ष आपके थोड़ा परेशानियों से भरा रह सकता है क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में शनि के साथ सूर्य और बुध ग्रह अपना मिलन कर रहे हैं। आपका प्रेमी/प्रेमिका आपके साथ और आपके पक्ष में रहेगा और आपकी सभी तरह की बात मानेगा क्योंकि वह आपसे बहुत प्यार करता है। 
  • आपको इस वर्ष अपने प्रिय के अंदर कुछ नया देखने को मिल सकता है। वर्ष के मध्य में आप अपने प्रिय के साथ प्रेम संबंध मजबूत बनाने का प्रयास करते दिखाई देंगे लेकिन सफलता आपको वर्ष के मध्य समय में मिलेगी। 
  • इस समय आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने में भी सफल हो सकते हैं, क्योंकि इस वक्त आपके प्यार की जरूरत आपके साथी को सबसे ज्यादा रहेगी। लव राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष आपके और आपके प्रेमी/प्रेमिका के बीच छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होते रहा करेंगे। 
  • यदि आप अपने प्रिय से दूर रहते हैं तो इस वर्ष भावनाओं में खोय रह सकते है। आप अपने प्रिय के लिए सबकुछ करने को तैयार हो जाएंगे लेकिन आपका प्रेमी कभी-कभी उसका कोई एहसान नही मानेगा। यदि आप अपने साथी से गुस्से में बात करते हैं तो वह आपको छोडने तक की बात कर सकता है। 
  • इस वर्ष आपको अपने प्रिय के साथ संबंध बनाए रखने में सफलता मिल सकती है। इस वर्ष आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ प्रेम विवाह करके दांपत्य जीवन जीना चाहेंगे। लव राशिफल 2022 के अनुसार वर्ष के अंत में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। 

यह भी पढ़ें-  कन्या राशिफल 2022 | कन्या गुरु गोचर 2022  


तुला राशि के लिए प्रेम राशिफल 2022 

  • प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार यह वर्ष आपके प्रेम जीवन के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। इस वर्ष आपका अपने प्रिय को देखने का नजरिया बदल सकता है। जिसके कारण आपका कम आपके प्रिय का स्वभाव साफ साफ बदला हुए दिखाई देगा। इस माह आपके स्वभाव और बात करने के तरीके को देखकर आपका प्रेमी/प्रेमिका आपसे दूर जाने की बात कर सकता है, लेकिन आपको खुद के गुस्से पर थोड़ा काबू करने की अवश्यकता होगी। 
  • लव राशिफल 2022 के अनुसार वर्ष के मध्य समय में थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी अन्यथा आपको अपने साथी से दूर और काम में नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपने प्रिय को अपने अनुसार कार्य करने को कहेंगे लेकिन वह किसी कारण आपके हिसाब से काम नही कर पाएगा जिसके कारण आपको तनाव महसूस होगा, इससे आपके रिश्ते में भी खटास पैदा हो सकती है। 
  • यदि आप खुद की गलतियों को नजरंदाज करते हुए सिर्फ प्रिय के बारे में सोचते है तो यह वर्ष आपके लिए कुछ हद तक ठीक ठाक हो सकता है। लव राशिफल 2022 के माध्यम से यह ज्ञात होता है की वर्ष के अंतिम समय में आपको अपने प्रिय का भरपूर्ण प्यार और साथ मिलेगा लेकिन यहा पर भी आपको सावधानी से काम लेने की आवश्यकता होगी। 
  • इस वर्ष आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से अपनी शादी की बात कर सकते हैं जिसमें आपको सफलता मिल सकती है अगर आपका साथी चाहेगा तो। आपको इस समय उनके अनुसार काम लेने की जरूरत होगी अगर नही लेंगे तो वे आपसे दूरियाँ बना सकते हैं। 
  • यदि आप अपने प्रिय से दूर रहते है तो आपको इस वर्ष मिलने का मौका मिल सकता है लेकिन उससे पहले कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपने प्रेम जीवन को खुशहाल बनाए रखना चाहते हैं तो प्रयास करें अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ किसी भी तरह का मतभेद या पाबंदी न लगाएँ। 

यह भी पढ़ें – तुला राशिफल 2022 | तुला गुरु गोचर 2022  


वृश्चिक राशि के लिए प्रेम राशिफल 2022 

  • प्रेम राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष आपका अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ स्वभाव मिलता झूलता रहने वाला है। आप इस वर्ष अपने प्रेम जीवन में स्वतंत्र रूप से जीने का प्रयास करेंगे। लव राशिफल 2022 के अनुसार वर्ष की शुरुआत में आपके लिए थोड़ी तनावपूर्ण या सुख-दुख से भरी रह सकती है, क्योंकि शुरुआती समय में आपकी राशि के पंचम भाव का स्वामी ग्रह गुरु बारवे भाव में जा सकता है जो आपको कई तरह की परेशानियों से निकाल भी सकता है और डाल भी सकता है। 
  • यदि आप इस वर्ष कार्यों में तथा जीवनसाथी या प्रेमी/प्रेमिका के साथ अच्छा और शांतिपूर्ण व्यवहार करेंगे तो आप सभी उलझनों से बाहर निकल सकते हैं। लव राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष होने वाला गुरु गोचर 2022 आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव ल सकता है, जो आपके प्रेम जीवन में मधुरता लाएगा और मजबूती प्रदान करेगा। 
  • इस वर्ष आपका अपने प्रेमी के प्रति भरोषा बढ़ेगा और प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांटिक  पल व्यतीत करने का भी मौका  मिलेगा। आप अपने प्रिय की ओर इस समय ज्यादा भावुक होंगे, क्योंकि वह आपको पहले से ज्यादा अच्छे और सुंदर दिखने लगेगी। 
  • लव राशिफल 2022 के माध्यम से इस वर्ष आपको कभी-कभी हसीन और कभी-कभी दुखदायक पल व्यतीत करने पड़ सकते हैं, लेकिन इसके कारण आपके रिश्ते में किसी भी तरह की कोई खटास पैदा नही होगी। यदि आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका पर ज्यादा भरोषा है और उन्हे खोने का डर है जिसके कारण आपके मन में शक और भ्रम की स्थिति पैदा होगी। 
  • आपको इस वर्ष प्रेम जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है, जो निर्णय आपके और आपके प्रेमी/प्रेमिका के बीच सही और सकारात्मक फल देंगे। लव राशिफल 2022 के अनुसार अपने साथी से दूर हुए लोगों को उनके करीब जाने का अवसर मिल सकता है। 

यह भी पढ़ें – वृश्चिक राशिफल 2022 | वृश्चिक गुरु गोचर 2022   


धनु राशि के लिए प्रेम राशिफल 2022 

  • प्रेम राशिफल 2022 के माध्यम से वर्ष 2022 की शुरुआत बेहद अच्छी रहने वाली है, क्योंकि इस वर्ष आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका का साथ मिलेगा और उनके साथ प्रेम संबंध मजबूत बनाने में भी सफल रहेंगे। इस वर्ष होने वाला शनि गोचर आपकी राशि में सकारात्मक बदलाव ला सकता है, जो आपके जीवन में खुशी का अनुभव कराएंगे। 
  • इस वर्ष आपके तन मन में सिर्फ प्यार की नदियां बहेंगी, जिससे आपके प्रेम जीवन में साथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा और एक दूसरे का हाथ पकड़ के आगे बढ़ेंगे। वर्ष के मध्यकाल में आप खुद को अपने जीवनसाथ या प्रिय के बहुत करीब पाएंगे, क्योंकि आप अपने प्रिय के साथ शारीरिक संबंध बनाने में भी सफल रहेंगे। 
  • जून से अगस्त के मध्य इस राशि के लोग अपने प्रेमी/प्रेमिका से शादी की बात कर सकते हैं और आपके लिए प्रेम विवाह करने के लिए यह समय भी अच्छा साबित होगा। लव राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष शादी का फैसला करने से पहले आपको बहुत ज्यादा सोचने समझने की जरूरत होगी, अन्यथा आप न तो शादी कर पाएंगे और न ही अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रख पाएंगे। 
  • यदि इस वर्ष आपके मन में किसी भी तरह का संदेह अपने प्रेमी/प्रेमिका के प्रति हो तो उसे मन में न रखें और साफ-साफ अपने प्रिय से बोल दें इससे आपके बीच तनाव कम होगा और रिश्ते में मजबूती आएगी। इस वर्ष आपको इस बात का एहसास हो सकता है की आपका साथी सबसे ज्यादा खुशी आपसे बात करके और मिलकर ही महसूस करता है।
  • इस वर्ष आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका की तरह से कोई जबर्दस्त उपहार मिल सकता है जो आपके और आपके प्रिय के दिल में प्यार बढ़ाएगा और ऐसा करना आपके और आपके प्रिय के लिए बहुत ज्यादा जरूरी भी होगा। 

यह भी पढ़ें – धनु राशिफल 2022 | धनु गुरु गोचर 2022 


मकर राशि के लिए प्रेम राशिफल 2022 

  • प्रेम राशिफल 2022 के माध्यम से वर्ष 2022 आपके लिए सकारात्मक और बेहतर बदलाव लेकर आने वाला है। वर्ष की शुरुआत आपके लिए कुछ ज्यादा ही अच्छा इस वर्ष आपको अपने प्रिय के साथ समय व्यतीत करने की आवश्यकता होगी अन्यथा आप या आपका साथी निराश रह सकता है। 
  • मकर राशि के जातक अभी तक अपने प्रेमी/प्रेमिका के प्यार से अंजान थे लेकिन उन्हे इस वर्ष उनके प्यार का एहसास हो सकता है। इस वर्ष वे उनके साथ समय व्यतीत करने के लिए अपने काम को भी छोडने को तैयार हो जाएंगे। आपकी राशि के स्वामी शनि आपके प्रेम संबंधों को मजबूत बना सकते हैं यदि आप थोड़ा प्रयास कर लें। 
  • आपको इस माह अपने प्रिय के  करीब जाने का अवसर मिल सकता है। आपकी राशि में सूर्य और बुध ग्रह का मिलन आपको प्रेम जीवन में शुभ परिणाम दे सकते हैं। यदि आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से विवाह करना चाहते हैं तो यह वर्ष आपके लिए बेहतर रहने वाला है। 
  • जो लोग काफी समय से सिंगल थे उन्हे इस वर्ष नया साथी मिल सकता है, जिससे आपका मन हरा-भरा हो जाएगा। इस वर्ष आपके अंदर अपने प्रिय के प्रति पूर्ण समर्थन का भाव देखने को मिलेगा। जो जातक अपने प्रिय से दूर रहते हैं उन्हे इस वर्ष अपने साथी की बहुत याद साता सकती है लेकिन आप कार्यों के चलते उनसे मिलने नही जा पाएंगे। 
  • इस वर्ष आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से विवाह की बात कर सकते हैं और उसके कहने पर अपने घर वालों से भी मिला सकते हैं। यदि इस वर्ष के मध्य समय में आप अपने घर वालो से अपने प्रिय के साथ विवाह करने की अनुमति मागते हैं तो आपको खुशी मिल सकती है। 

यह भी पढ़ें – मकर राशिफल 2022 | मकर गुरु गोचर 2022 


कुंभ राशि के लिए प्रेम राशिफल 2022 

  • प्रेम राशिफल 2022 के माध्यम से वर्ष 2022 आपके प्रेम जीवन के लिए मिश्रित परिणामों और सकारात्मक बदलावों से भरा हुआ रहेगा। इस वर्ष की शुरुआत आपको अपने प्रिय के समान मिलते झूलते परिणाम देगा जैसे- आप अगर बात करना पसंद करते हैं तो उन्हे भी आपसे बात करना पसंद होगा। आप अपने प्रिय के प्रति खुद को पूर्ण समर्पित करने वाले होते हैं, जिसके कारण मिलने वाला साथी आपके साथ जीवन भर रहना चाहता है। 
  • यदि आप इस माह अपने प्रिय से मिलने की बात करेंगे तो आपका प्रिय इस वर्ष आपको निराश कर सकता है। यदि आप अपने प्रिय से दूर रहते हैं तो इस वर्ष आपको अपने साथी की याद बहुत ज्यादा आएगी जिससे आप उनके बिना खुद को अकेला और तनावपूर्ण महसूस करेंगे। 
  • लव राशिफल 2022 के अनुसार आपको अपने प्रिय की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस वर्ष आपको अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए खुद के गुस्से और स्वभाव को बदलने का प्रयास करना होगा। 
  • आप वर्ष भर लड़ेगे-झगड़ेंगे लेकिन एक दूसरे के बिना रहना पसंद नही करेंगे क्योंकि आप जिससे प्यार करते हैं उससे सच्चा वाला करते हैं, और अगर नही करते तो टाइम पास भी नही करना पसंद करते हैं लेकिन कुंभ राशि के कुछ ऐसे जातक होते हैं जो एक समय में कई लोगों से प्यार करना पसंद करते हैं लेकिन कुछ समय बाद इन्हे बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
  • यदि आपका अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ झगड़ा होता रहता है तो आपके झगड़े में अचानक कमी आएगी और अचानक बढ़ोत्तरी होगी लेकिन सितंबर के बाद हालात सुधरते हुए नज़र आएंगे। लव राशिफल 2022 के अनुसार यदि आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से बहुत प्यार करते हैं तो इस वर्ष प्रेम विवाह करने का विचार कर सकते हैं जिसके लिए आप अपने माता-पिता की राय लेना चाहेंगे लेकिन समय और हालातों को देखकर बात करना आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा। 

यह भी पढ़ें – कुंभ राशिफल 2022 | कुंभ गुरु गोचर 2022 


मीन राशि के लिए प्रेम राशिफल 2022 

  • प्रेम राशिफल 2022 के माध्यम से वर्ष 2022 में आपको बेहतर और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वर्ष की शुरुआत में आपको अपने कार्यों के चलते प्रेमी/प्रेमिका को समय देने का अवसर नही मिलेगा। जिसके कारण आपका प्रेमी/प्रेमिका आपसे नाराज रह सकते हैं। 
  • आपकी राशि के ग्यारवे भाव में शनि ग्रह की उपस्थिती प्रेम जीवन में समस्याएँ उत्पन्न कर सकती है। इस वर्ष आपको अपने प्रेम जीवन में एक अलग तरीके का तनाव देखने को मिलेगा। आपका अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ बिना किसी वजह के ही मतभेद किस स्थिति बनेगी, जिसके कारण आप सबसे ज्यादा तनाव महसूस करेंगे।
  • लव राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष आपको अप्रैल महीने के बाद अपने प्रेम जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। यदि आपने अपने तनाव और गुस्से को काबू में कर लिया तो आपको वर्ष के अंत में होने वाले मतभेदों में कमी देखने को मिलेगी। वर्ष के अंत में आपके बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर होने वाले झगड़े कम होंगे और आपका आकर्षण एक दूसरे के प्रति बढ़ेगा। 
  • लव राशिफल 2022 के अनुसार आपको इस वर्ष तनाव मुक्त और प्रेम जीवन में सकारात्मक बढ़ोत्तरी करने के लिए अच्छा अवसर मिलेगा। मीन राशि के वे लोग जो लंबे समय से सिंगल थे उन्हे इस वर्ष नया साथी मिल सकता है लेकिन आपको उन्हे समय देने की आवश्यकता होगी अन्यथा वे आपसे दूर जा सकते हैं। 
  • इस वर्ष आप और आपका प्रेमी/प्रेमिका एक दूसरे को सम्मान और प्यार बराबर देने का प्रयास करेंगे, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आप अपने प्रिय से अपने मन की सारी बातें बताना चाहेंगे लेकिन एक बार मन में शंका उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आप बता देते हैं क्योंकि इसके कारण आपके बीच तनाव की स्थिति कम होती हौ और गलतफहमियाँ दूर होती है। 

यह भी पढ़ें – मीन राशिफल 2022 | मीन गुरु गोचर 2022 


हम आशा करते हैं की वर्ष 2022 आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा और सकारात्मक बदलावों के साथ साबित हो। DsK Astrology की तरफ से आप सभी पाठकों को बहुत बहुत शुभकामनाएँ और आपका जीवन पूरे वर्ष प्यार से भरा हुआ रहे। DsK Astrology के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!


प्रेम राशिफल 2022
प्रेम राशिफल 2022
प्रेम राशिफल 2022