तुला राशि का परिचय और विशेषताएँ। Tula Rashi

तुला राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व। Tula Rashi Personality

Tula Rashifal 2024

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन और लक्षमी का कारक माना जाता है। ये राशि चक्र में सातवी राशि होती है। तुला राशि स्वभाव लोगों की मदद करने वाला होता है। ये गलत चीजों पर आवाज उठाते हैं फिर चाहे इनके साथ कोई हो या न हो।

यदि कोई काम इन्हे सही लगता है तो ये बिना सोचे समझे उसमें अपना पैसा लगा देते हैं हैं लेकिन जो गलत लगता है उससे खुद को दूर रखना ही बेहतर समझते हैं। यदि इनके माता-पिता किसी काम को लेकर मना करते हैं तो ये उस कार्य में खुद को असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। इनका व्यक्तित्व अच्छी चीजों को समझने वाला और उसके अनुसार काम करने वाला होता है। तुला राशि के जातक अपने जीवन में एक सिद्धांत पर काम करना पसंद करते है।

तुला राशि (Tula Rashi in astrology) के जातक तर्क पर आधारित होते हैं। ये चीजों को बारीकी से देखना पसंद करते हैं। ये लोग समाज के अनुसार चलने वाले होते हैं। सत्या का साथ देने वाले, और लोगों को न्याय दिलाने वाले भी होते हैं। ये कार्यों को इस प्रकार करते हैं की सामने वाले इंसान को पीटीए भी नही चलेगा और ये अपना काम पूरा कर देते हैं।

अपने आके ये किसी ओर की बात को सहमति नही देते हैं। यदि इनका समय खराब होता है तो ये उन कार्यों को महतवाता नही देते हैं जिसके कारण इनके और सभी काम रुक जाते हैं। ये खुद को लड़ाई झगड़ों से बहुत दूर रखना चाहते हैं, जिसके कारण कभी किसी से बहस करना पसंद नही करते हैं।


यह भी पढ़ें- तुला राशिफल 2024। Tula Rashifal 2024


तुला राशि के जातकों की खामियाँ। Tula Rashi ki Kamiyan 

तुला राशि

तुला राशि (Tula Rashi in astrology) के जातक शांतिप्रिय होते हैं लेकिन ज़्ब इनके साथ कोई गलत करता है तो इनका गुस्सा धरती आसमान दोनों को एक कर देता है। इनके अंदर सहनशील क्षमता कम होती है जिसके कारण ये जल्दी बातों को अपने दिमाग से निकाल नही पाते हैं। ये हालांकि आकर्षक होते हैं परंतु ये जल्दी किसी के झासे में नही आते है यदि आ गए तो फिर दूर जाने का नाम नही लेते हैं।

ये कार्यों में भी कभी-कभी जल्दबाज़ी करने लगते हैं, जिसके कारण आपको नुकसान की स्थितियों का सामना करना पड़ता है। ये अपने फैसले करने में भी मुसीबत महसूस करते हैं। ये और सभी राशि के जातकों से ज्यादा अनुभावशील होते हैं। ये हमेशा अच्छा और बेहतर करने का प्रयास करते हैं लेकिन इन्हे कभी-कभी निराश होना पड़ता है। मौका मिलने पर ये अपना हिस्सा नही छोडते हैं।

यदि इन्हे अपना हिस्सा इज्जत से न मिले तो ये बेज्जती पर भी उतारू हो जाते हैं। ये अपनी इज्जत को ज्यादा महत्वता देते है फिर चाहे कुछ भी हो जाए। यदि इनका भाई-बहन इनके साथ किसी भी तरह की चालबाजी करता है तो ये उसे अपने जीवन में कुछ नही समझते हैं कई बार तो अपना रिश्ता खत्म करने तक का फैसला कर लेते हैं। क्योंकि इन्हे इज्जत से प्यार होता है। तुला राशि के बच्चे बड़े शैतान होते हैं। 


तुला राशि का प्रेम जीवन। Tula Rashi Love Life 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का प्रेम जीवन देखा जाए तो खुशनुमा रहता है, क्योंकि ये अपने प्रेमी/प्रेमिका से अधिक प्रेम के कारण उनके अंदर प्यार की भावना जगाए रखना चाहते हैं। तुला राशि के लोगों की ओर लड़कियां और महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं। तुला राशि के लोग बड़े रोमांटिक होते हैं, ये अपने प्रिय के साथ हमेशा रोमांटिक हरकते करते रहते हैं।

ये अपने रिश्ते में किसी भी तारह का बदलाव पसंद नही करते हैं। अपने और अपने प्रेमी/प्रेमिका के बीच प्यार को स्थिर बनाए रखने का प्रयास करते हैं। तुला राशि (Tula Rashi in astrology) के लोग अपने प्रिय की भावनाओं को अच्छी तरह समझते है और उन्हे अपने प्यार में पूरी तरह डूबा लेते हैं। इनका हाल कुछ इस प्रकार होता है जैसे- इनका प्रेमी/प्रेमिका जितना प्यार इनसे करता है ये ठीक उससे दो गुना ज्यादा करने का प्रयास करते हैं। ( तुला राशि की लव लाइफ )

तुला राशि के जातक अपने प्रेम जीवन में जो भी फैसला करते हैं इन्हे उस फैसले से ज़्यादातर सफलता मिलती है। तुला राशि का दांपत्य जीवन को देखा जाए तो ये अपने साथी को खुश करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। तुला राशि के जातक अपने जीवनसाथी के साथ-साथ अपने परिवार के साथ भी अच्छे संबंध बनाने का प्रयास करते रहते हैं। प्रेम सम्बन्धों में ये बड़े सुंदर होते हैं। अन्य लोगों की नजरों में तुला राशि का जातक बेहतरीन और सुंदर माना जाता है।  


यह भी पढ़ें- प्रेम राशिफल 2024। Love Rashifal 2024


तुला राशि का स्वास्थ्यTula Rashi Health

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य देखा जाए तो जीवन बहुत मुश्किल भरा रहता है। इन्हे अक्सर हड्डियों, त्वचा और मस्तिष्क से जुड़ी परेशानियाँ होती रहती है। कभी-कभी तुला राशि के परूष इन सब कारणों की वजह से खुद को तनाव पूर्ण महसूस करने लगते हैं जिसके कारण वे नशे से संबन्धित चीजों का सेवन करने लगते हैं।

इन्हे नींद की समस्या भी अधिक रहती है। तुला राशि के जातकों को रीड़ में दर्द, कमर, सिर और गुप्तांगों में दर्द की समस्या भी पैदा हो जाती है। तुला राशि का स्वामी बुध है जिसके प्रभाव से कभी-कभी जातक को नपुंशकता का भी शिकार होना पड़ जाता है। ये मीठी चीजें ज्यादा पसंद करते हैं जिसके कारण इन्हे डायबटीज़ की भी समस्या का डर बना रहता है। तले हुए भोजन के भी बहुत शौकीन होते हैं, जिसके कारण अक्सर इनका वजन ज्यादा होता है। 


तुला राशि के उपाय। Tula Rashi Upay । Libra Remedy

तुला राशि वाले जातक जब शुक्र ग्रह से संबन्धित किसी प्रकार की समस्या अनुभव करते हैं, तो निम्नलिखित उपायों को अपनाने से उन्हें लाभ हो सकता है।

  1. शुक्र मंत्र जप: शुक्र ग्रह के मंत्र ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का जप करें।
  2. दिया: शुक्रवार को घी या सफेद तिल के तेल का दिया जलाएं।
  3. वस्त्र और आभूषण: शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनना और सफेद मोती धारण करना शुक्र ग्रह को प्रसन्न करता है।
  4. दान: शुक्रवार को सफेद वस्त्र, सफेद मोती, शुक्रवार को दान दें।
  5. तुलसी पूजा: तुलसी की पूजा करना और तुलसी के पत्तों का सेवन करना भी शुक्र को प्रसन्न करता है।
  6. दूध और शहद: शुक्रवार को दूध और शहद का मिश्रण पीने से शुक्र ग्रह को शांति मिलती है।
  7. फास्ट: शुक्रवार को उपवास रखना और सांवली माँ काली की पूजा करना।
  8. दुर्बा पूजा: दुर्बा की पूजा करना और उसे जल में विसर्जित करना।
  9. शुक्र ग्रह शांति पूजा: अगर शुक्र ग्रह विशेष रूप से किसी जातक की कुंडली में दोष कर रहा हो तो उसे विशेष ज्योतिषी से परामर्श लेना चाहिए और शुक्र ग्रह शांति पूजा करवानी चाहिए।
  10. शुक्र धूप: तुला राशि के जातकों को अपने जीवन में होने वाली परेशानियों और दुष्प्रभावों से बचने के लिए शुक्र धूप का उपोग करना चाहिए। यह शुक्र धूप आपके राशि, नाम और कुंडली के अनुसार मंत्रबद्ध करने के पश्चात आपको दी जाती है। यह सामान्य शुक्र धूप की तुलना में बिलकुल अलग है।

अपने नाम, ग्रह, राशि और कुंडली के आधार पर धूप ऑर्डर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें


इन उपायों को करते समय सच्ची भावना और श्रद्धा जरूरी है। इससे उपायों का असर अधिक होता है। यदि आपको लगे कि शुक्र ग्रह से संबंधित कोई विशेष समस्या है, तो एक ज्योतिषी से परामर्श जरूर लें।