कुंभ राशि का परिचय और विशेषताएँ। Kumbh Rashi

कुंभ राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व। Kumbh Rashi Personality 

कुंभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है। ज्योतिष में शनि गृह को कर्म फलदाता और पीड़ा का कारक माना जाता है। कुंभ राशि का स्वभाव देखा जाए तो बड़ा आकर्षित और शांतिपूर्ण होता है। ये अपने कार्यों में चतुराई दिखाने वाले होते हैं। कुंभ राशि के लोगों के साथ जो अच्छा व्यवहार करता है उनके लिए ये बहुत अच्छे और जो बुरा व्यवहार करता है उनके लिए बहुत बुरा व्यवहार रखते हैं।

जब इनके काम में कोई अपनी टांग अड़ाता है तो इनका आक्रामक रूप देखने को मिलता है। सच का साथ देने वाले और न्याय पर भरोषा करने वाले होते हैं। इन्हे धीरे-धीरे चलना पसंद होता है लेकिन ऐसी ऐसे भी जातक होते हैं जिन्हे धीमे चलना पसंद नही होता है। कुंभ राशि के जातकों का आकर्षक स्वभाव लोगों को अपनी ओर बहुत ज्यादा आकर्षित करता है। कुंभ राशि के लोग कोमल हृदय और शांतिप्रिय स्वभाव के होते हैं।

कुंभ राशि ( Kumbh rashi in astrology) के जातक शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ये वादे के पक्के और विश्वास के लायक होते हैं। कुंभ राशि की स्त्रियाँ ईमानदार और शांत स्वभाव की होती है, लेकिन ये अपने कार्य के लिए दूसरों का जल्दी सहारा नही लेना चाहती हैं। कुंभ राशि के जातक सिर्फ कहना पसंद करते हैं सुन्न नही। ये अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए बेहद प्रयास करते रहते हैं।

इस राशि के जातकों की इच्छा शक्ति बेहद महबूत और अच्छी होती है। यदि समाज में इन्हे कोई बात सही लगती है और उसके अनुसार लोग काम नही करते हैं तो इन्हे बहुत बुरा लगता है जिसके कारण या तो ये शांत जाते हैं या फिर ये लड़ाई करने तक को तैयारा हो जाते हैं। 


यह भी पढ़ें- कुंभ राशिफल 2024। Kumbh Rashifal 2024



कुंभ राशि के जातकों की खामियाँ। Kumbh Rashi Kamiyan 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक शांत स्वभाव के होते हैं लेकिन अगर इनके साथ कोई गलत करता है तो ये चुप नही बैठते हैं। ये ज्यादा सोचने वाले और उस सोच के कारण उदास होने वाले होते हैं। ये कभी-कभी अपनी बात को सही मानते हैं फिर चाहे सामने वाला कैसा भी सोचे या कैसा भी करे। ये छोटी-छोटी चीजों और बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

कुंभ राशि ( Kumbh rashi in astrology) के जातक दूसरों को बहुत नोटिस करने वाले होते हैं। ये जिसके साथ मित्रता करते हैं उसके साथ किसी भी हाल में खड़े रहते हैं। इस राशि के जातकों की एक बात खास होती है वह ये की ये अपने से बड़ों का सम्मान हमेशा करते हैं। यदि कोई काम इनके मन मुताबिक न हो तो ये बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। इनकी ये आदत सबसे ज्यादा खराब होती है की ये दूसरों के झूठ को बहुत जल्द सच मान लेते हैं। ये अपने मित्र मंडली में सबसे अलग मिजाज के पाए जाते हैं।

ये सही सोचने वाले होते हैं इसी कारण कभी-कभी इनका सपना इनकी मंजिल बन जाती है। ये अपने मन की बात जल्दी किसी के साथ शेयर नही करते हैं अगर करते भी हैं तो उसके साथ जिसके ऊपर इन्हे बहुत ज्यादा भरोषा होता है। ये कोमल हृदय वाले होते हैं इसी कारण इन्हे छोटी से छोटी बात बहुत जल्दी बुरी लग जाती है और ये उस बात पर बहुत जल्दी विचार करने लगते हैं।


कुंभ राशि का प्रेम जीवन। Kumbh Rashi Love life

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का प्रेम जीवन देखा जाए तो ये प्यार के मामले में बहुत ज्यादा रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। कुंभ राशि के लोग जितना प्रेम अपने प्रेमी/प्रेमिका से करते हैं उतना ही उनसे भी चाहते हैं। लोग इनकी ओर बहुत जल्द आकर्षित होते हैं लेकिन इनका आकर्षण इतना ज्यादा शक्त होता है की ये जल्दी किसी की ओर आकर्षित नही होते हैं।

कुंभ राशि के जातक अगर किसी से प्यार करते है तो वे उनके प्रति खुद को पूर्ण समर्पित कर देते हैं। इस राशि के जातक अपने प्रिय के साथ समय व्यतीत करना चाहते हैं बाते करना चाहते हैं लेकिन अक्सर इनका प्रिय मना करता रहता है। इस राशि के जातकों की एक खास बात होती है ये जिससे प्यार करते हैं तो सिर्फ उसी के बारे में विचार करते है। ये कभी इधर-उधर नही भटकते क्योंकि इनके अंदर एक अलग ही जज्बा होता है।

कुंभ राशि ( Kumbh rashi in astrology) के जातक ज़्यादातर अपनी ही राशि के लड़के/लड़कियों की ओर आकर्षित होते हैं, लेकिन इनका प्रेमी/प्रेमिका दूसरी कास्ट का होता है। ये कभी भी कास्ट और पारंपरिक बातों पर विश्वास नही करते हैं क्योंकि ये सोच रखते है की जीवन मुझे व्यतीत करना है। ये जिससे सच्चा प्यार करते है उसके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, क्योंकि ये उन्हे खोने से भी बहुत अधिक डरने वाले होते हैं।

इस राशि के लोग जिसके साथ शारीरिक संबंध बनाते  हैं उसके साथ विवाह करना भी चाहते हैं। इनका विवाह होने में बड़ी मुसीबतें आती है लेकिन इन्हे सफलता मिल जाती है। कुंभ राशि के जातकों की एक समस्या सबसे ज्यादा होती है ये न तो जल्दी अपने प्रिय की बात को समझते हैं और न उसे समझाते हैं।


यह भी पढ़ें- प्रेम राशिफल 2024। Love Rashifal 2024


कुंभ राशि का स्वास्थ्य। Kumbh Rashi Health

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को सबसे ज्यादा हड्डियों और स्किन में परेशानियाँ होती है। खून की कमी होना, आँखों में समस्या उत्पन्न होता ये इनके लिए आम बात होती है लेकिन कभी-कभी यही बड़ा रूप ले लेती है जो बड़ी मुसीबत में भी डाल देती है। कुंभ राशि के जातकों को दिल की समस्या होने का भी डर बना रहता है।

वाहन चलाते समय ये डर का अनुभव करते हैं जिसके कारण ये बहुत सावधानी पूर्वक वाहन चलाना पसंद करते हैं। कुंभ राशि ( Kumbh rashi in astrology) के स्वामी शनि के प्रभाव से जातक को संचार पद्धति, हाथ पैरों में अकड़न, सरद गरम से होने वाल एलर्जी और अन्य कई दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ सकता है।

इस राशि के जातकों को पेट से संबन्धित समस्या ज्यादा रहती है जैसे-गैस बनना, अपच और अफरा आदि। यदि इन्हे किसी कारण बीमारी का शिकार होना पड़ता है तो ये उस बात को छिपाना पसंद नही करते हैं और सबको सच बता देते हैं। 


कुंभ राशि के उपाय। Kumbh Rashi Upay । Aquarius Remedy

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए जब शनि ग्रह की स्थिति अशुभ हो, तो निम्नलिखित उपाय करने से उनकी स्थिति में सुधार हो सकता है।

  • शनि चालीसा पाठ: प्रतिदिन शनि चालीसा का पाठ करें। यह उपाय शनि ग्रह की दृष्टि से संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।
  • तिल और तेल दान: शनिवार को काले तिल और सरसों का तेल शनिदेव को अर्पित करें।
  • पीपल की पूजा: शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें और उस पर जल अर्पित करें।
  • काला वस्त्र दान: शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को काला वस्त्र दान करें।
  • फास्टिंग: शनिवार को व्रत रखें और उस दिन सिर्फ एक समय भोजन करें।
  • हनुमान चालीसा: शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचाव के लिए हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करें।
  • शनि स्तोत्र: शनिदेव के स्तोत्र का पाठ करना भी फायदेमंद होता है।
  • शनि शंति पूजा: अगर शनि की साढ़े साती या धैय्या चल रही हो तो विशेष रूप से शनि शंति पूजा करवाने का विचार करें।
  • रत्न धारण: किसी ज्योतिषाचार्य की सलाह पर नीलम रत्न धारण करना भी एक उपाय हो सकता है। हालांकि, इसे धारण करने से पहले सही मार्गदर्शन जरूर लें।
  • शनि धूप: कुंभ राशि के जातकों को अपने जीवन में होने वाली परेशानियों और दुष्प्रभावों से बचने के लिए शनि धूप का उपोग करना चाहिए। यह शनि धूप आपके राशि, नाम और कुंडली के अनुसार मंत्रबद्ध करने के पश्चात आपको दी जाती है। यह सामान्य शनि धूप की तुलना में बिलकुल अलग है।

अपने नाम, ग्रह, राशि और कुंडली के आधार पर धूप ऑर्डर करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें


ये उपाय शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ये उपाय करते समय अपनी श्रद्धा और आस्था को मजबूत रखना चाहिए। इसके अलावा, ज्योतिषी की सलाह भी लेनी चाहिए। कुंभ राशि ( Kumbh rashi in astrology)